Harley-Davidson, Jawa और KTM Duke जैसी टॉप सुपरबाइक्स अब अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध

Harley-Davidson, Jawa और KTM Duke अलग राइडिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर मोटरसाइकल्स पेश करते हैं। इनके बीच क्रूजर डिजाइन, रेट्रो स्टाइल, नेकेड बाइक डिजाइन, इंजन क्षमता, पावर डिलीवरी और राइडिंग पोजिशन में अंतर मिलता है।
हार्ले डेविडसन vs जावा vs KTM ड्यूक: Amazon India पर उपलब्ध टॉप सुपरबाइक्स
हार्ले डेविडसन vs जावा vs KTM ड्यूक: Amazon India पर उपलब्ध टॉप सुपरबाइक्स

Harley-Davidson, Jawa और KTM Duke को एक ही तरह की मोटरसाइकिल मानना सही नहीं होगा, क्योंकि तीनों का फोकस अलग-अलग राइडिंग स्टाइल पर है। Harley-Davidson की मोटरसाइकिल्स क्रूजर राइडिंग, भारी इंजन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन के लिए जानी जाती हैं। Jawa का फोकस रेट्रो डिजाइन और क्लासिक रोडस्टर स्टाइल पर ज्यादा रहता है। दूसरी तरफ KTM Duke की पहचान हल्के नेकेड बाइक डिजाइन, फास्ट रिस्पॉन्स और स्पोर्टी राइडिंग से जुड़ी है। KTM की मौजूदा ड्यूक रेंज में 160 Duke से लेकर 390 Duke और उससे ऊपर के मॉडल मौजूद हैं, जिनमें इंजन क्षमता और परफॉर्मेंस में बड़ा अंतर मिलता है। इसलिए इन तीनों की तुलना सिर्फ कीमत या इंजन क्षमता से नहीं, बल्कि राइडिंग पोजिशन, पावर डिलीवरी, वजन और बाइक के इस्तेमाल के तरीके से करना ज्यादा सही रहेगा।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें Harley, Jawa और KTM तीनों कंपनी के शानदार बाइक मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Harley-Davidson X440 T Motorcycle 440 CC

    सड़क बदलते ही बाइक का अंदाज भी बदल सकता है

    • शहर की सड़कों पर रोज की राइड और बारिश वाली सड़क पर बाइक से अलग तरह की मांग होती है। Harley-Davidson की इस बाइक में Road और Rain Ride Modes दिए गए हैं। रोड़ मोड परफॉर्मेंस के लिए है, जबकि बारिश वाला मोड ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ फिसलन वाली स्थिति में ज्यादा ट्रैक्शन पर फोकस करता है।
    • राइडर को पीछे के पहिए के हिसाब पर भी ज्यादा कंट्रोल मिलता है। स्विचेबल रियर ABS ब्रेक लगाते समय पहिए को लॉक होने से बचाने में मदद करता है, जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल तेज एक्सीलरेशन के दौरान रियर व्हील के घूमने को कंट्रोल करता है।
    • इसके पीछे 440cc एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 27 HP और 38 Nm टॉर्क देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Harley Davidson X
    • मॉडल - H44OADDSCFIVBL
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 215.6 x 81.8 x 80.5 से.मी.
    • वजन - 192 किलोग्राम
    • कलर - विविड ब्लैक

    खूबियां

    • 6-स्पीड गियरबॉक्स
    • 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक

    कमी

    • बाइक को लेकर अभी तक कोई खास दिक्कत नहीं है।
    01
  • JAWA 42 Bobber Disc Bike Alloy Wheel Dual Channel Jasper Red

    बॉबर लुक के साथ राइडिंग पोजिशन भी अपने हिसाब से सेट करें

    • बॉबर बाइक की खासियत उसका अलग लुक है, लेकिन लंबी राइड में बैठने की पोजिशन भी उतनी ही जरूरी होती है। Jawa की इस बाइक में एडजस्टेबल सीट दी गई है, जिससे राइडर अपनी सुविधा के हिसाब से सीट की पोजिशन तय कर सकता है।
    • राइडिंग के दौरान 334cc लिक्विड कूल्ड इंजन 29.9 PS पावर और 30 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, इसलिए शहर से बाहर खुली सड़क पर भी राइडिंग का अनुभव सिर्फ लुक तक सीमित नहीं रहता।
    • सिंगल राइड के लिए इसका पूरा बॉबर सेटअप भी अलग पहचान देता है। Jasper Red डुअल टोन फिनिश के साथ अलॉय व्हील्स और LED लाइटिंग मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - JAWA
    • मॉडल - 42 Bobber 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 218.2 x 83.7 x 108.9 से.मी.
    • वजन - 187 किलोग्राम
    • कलर - जेस्पर रेड

    खूबियां

    • लो सीट सेटअप 740mm ऊंचा
    • 1485mm व्हीलबेस

    कमी

    • बाइक को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी या शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • KTM Duke 390 R Bike Gunmetal Metallic

    तेज बाइक के साथ राइडर के हाथ में ज्यादा कंट्रोल भी

    • हर राइड एक जैसी नहीं होती। कभी शहर में बाइक चलानी है, कभी खुली सड़क पर और कभी मोड़ वाली सड़क पर। KTM की इस बाइक में WP APEX सस्पेंशन को एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सस्पेंशन सेटिंग बदल सकता है।
    • जब राइड ज्यादा स्पोर्टी हो तो 5 इंच TFT डिस्प्ले का ट्रेक स्क्रीन काम आता है। इसमें रेव काउंटर, लैप टाइमर, गियर और राइडर एड्स की जानकारी ज्यादा फोकस्ड तरीके से दिखाई जाती है। 
    • परफॉर्मेंस के लिए 398.63cc लिक्विड कूल्ड इंजन 46 PS पावर और 39 Nm टॉर्क देता है। साथ में Cornering ABS, Supermoto ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - KTM
    • मॉडल - 390 Duke
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 201.2 x 76.9 x 111.4 से.मी.
    • वजन - 168 किलोग्राम
    • कलर - गनमेटल मेटेलिक

    खूबियां

    • Track Mode के साथ Launch Control
    • क्विकशिफ्टर+

    कमी

    • डिजाइन थोड़ा अलग होने से शिकायत हो सकती है।
    03
  • HARLEY-DAVIDSON X440 S Motorcycle 440cc

    बाइक चलाते समय फोन बार-बार निकालने की जरूरत नहीं

    • लंबी राइड में रास्ता देखना या कॉल उठाना बार-बार फोन निकालने की झंझट पैदा करता है। Harley-Davidson की इस बाइक में 3.5 इंच TFT डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। इससे कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने और म्यूजिक कंट्रोल करने का विकल्प मिलता है। 
    • राइड के दौरान बाइक का 440cc सिंगल सिलेंडर एयर ऑयल कूल्ड इंजन 27 bhp पावर और 38 Nm टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसका सेटअप शहर की राइड और हाईवे क्रूजिंग दोनों के लिए तैयार किया गया है।
    • लंबी दूरी पर आराम के लिए 805mm सीट हाइट, 13.5 लीटर फ्यूल टैंक और 7 स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Harley-Davidson X
    • मॉडल - HX44BTDSCFIDBL
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 216.8 x 82 x 108.7 से.मी.
    • वजन - 190 किलोग्राम
    • कलर - मेट ब्लैक

    खूबियां

    • टर्न बाय टर्न नेविगेशन
    • डुअल चैनल ABS

    कमी

    • आफ्टर-सेल सर्विस में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
    04
  • JAWA 42 FJ Disc Bike Alloy Wheels Dual Channel Aurora Green

    खराब सड़कें हों या लंबी राइड, बाइक खुद को थोड़ा बदल सकती है

    • हर सड़क एक जैसी नहीं होती। शहर में गड्ढे और स्पीड ब्रेकर मिलते हैं, जबकि हाईवे पर लंबी दूरी तय करनी होती है। Jawa की इस बाइक में पीछे 5 स्टेप एडजस्टेबल गैस चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। राइडर जरूरत के हिसाब से इसकी सेटिंग बदल सकता है।
    • पावर के लिए 334cc लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.17 PS पावर और 29.62 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स है। 
    • राइडिंग में ब्रेकिंग भी उतनी ही जरूरी है। इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल ABS दिया गया है। Aurora Green Matte फिनिश और अलॉय व्हील इसे रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न टच देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - JAWA
    • मॉडल - Jawa 42 अलॉय व्हील्स डुअल चैनल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 215.8 x 82.2 x 11.7 से.मी.
    • वजन - 184 किलोग्राम
    • कलर - अरोरा ग्रीन मेट

    खूबियां

    • 12 लीटर का फ्यूल टैंक
    • अलॉय व्हील

    कमी

    • बैटरी लाइफ कम होने से परेशानी हो सकती है।
    05
  • KTM Duke 200 PRO Bike Silver Metallic Grey

    हल्की हुई बाइक, अब ब्रेकिंग पर भी ज्यादा फोकस

    • शहर में बाइक का वजन कम होना सिर्फ एक नबंर नहीं है। ट्रैफिक में बार-बार साइड चेंज करते समय और मोड़ लेते वक्त हल्के पहिए बाइक चलाने को ज्यादा फुर्तीला बनाने में मदद करते हैं। 2026 अपडेट में KTM ने 200 Duke में हल्के 5 स्पोक अलॉय व्हील दिए हैं।
    • आगे 320mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो पुराने 300mm डिस्क से बड़ा है। इसके साथ SuperMoto ABS मिलता है, जिसमें प्रोफेशनल राइडर जरूरत के मुताबिक पीछे के ABS को बंद कर सकता है।
    • पावर के लिए 199.5cc लिक्विड कूल्ड इंजन 25 PS और 19.3 Nm टॉर्क देता है। 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 5 इंच कलर TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न बाय टर्न नेविगेशन भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - KTM 
    • मॉडल - Duke 200 Pro
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 207 x 83.1 x 110 से.मी.
    • वजन - 159 किलोग्राम
    • कलर - सिल्वर मेटेलिक ग्रे

    खूबियां

    • 5 इंच कलर TFT स्क्रीन
    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

    कमी

    • बाइक को लेकर अभी तक कोई खास समस्या नहीं है।
    06

तुलना: हार्ले डेविडसन vs जावा vs KTM ड्यूक बाइक मॉडल्स

यहां पर हमने अमेज़न पर मिलने वाली हार्ले, जावा और KTM ड्यूक जैसी कंपनी की सुपरबाइक मॉडल्स की तुलानात्मक जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

वजन

कलर

Harley Davidson X {H44OADDSCFIVBL}

192 किलोग्राम

विविड ब्लैक

JAWA {42 Booster}

187 किलोग्राम

जेस्पर रेड

KTM {390 Duke}

168 किलोग्राम

गमनेटल ब्लैक

Harley-Davidson X {HX44BTDSCFIDBL}

190 किलोग्राम

मेट ब्लैक

JAWA 42

184 किलोग्राम

अरोरा ग्रीन मेट

KTM {Duke 200 Pro}

159 किलोग्राम

सिल्वर मेटेलिक ग्रे

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हार्ले डेविडसन, जावा और KTM ड्यूक में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    हार्ले डेविडसन का फोकस क्रूजर राइडिंग पर, जावा का रेट्रो रोडस्टर स्टाइल पर और KTM ड्यूक का स्पोर्टी नेकेड बाइक अनुभव पर ज्यादा है। इंजन क्षमता, वजन और राइडिंग पोजिशन भी इनके बीच अलग होती है।
  • क्या हार्ले डेविडसन, जावा और KTM ड्यूक सभी सुपरबाइक हैं?
    +
    नहीं, इन सभी मोटरसाइकिल्स को सुपरबाइक कहना तकनीकी रूप से सही नहीं है। सुपरबाइक आमतौर पर हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट मोटरसाइकिल्स के लिए इस्तेमाल होता है। इन ब्रांड्स की रेंज में अलग-अलग कैटेगरी की बाइक शामिल हैं।
  • KTM ड्यूक की मौजूदा रेंज में कौन-से इंजन विकल्प मिलते हैं?
    +
    KTM की मौजूदा ड्यूक रेंज में 160 Duke, 200 Duke, 250 Duke और 390 Duke जैसे मॉडल हैं। इनके इंजन 164.2 cc से 398.63 cc तक हैं और पावर मॉडल के अनुसार अलग होती है।
  • किस तरह की राइडिंग के लिए KTM ड्यूक अलग नजर आती है?
    +
    KTM Duke की नेकेड बाइक डिजाइन और हल्का चेसिस इसे स्पोर्टी राइडिंग के लिए अलग पहचान देते हैं। बड़े ड्यूक मॉडल में क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग ABS और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।