Skateboard से खेल-खेल में बच्चों की बेहतर होगी फिजिकल फिटनेस

बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए फिजिक्ल एक्टिविटी काफी ज़रूरी होती है और अगर बच्चे खेल-खेल में यह सब कर पाएं तो इससे बढ़िया क्या हो सकता है। इसी काम को पूरा करने के लिए देखें बच्चों के लिए बेस्ट Skateboard विकल्प, जो उनको परफेक्ट बैलेंस, कंट्रोल और साथ में खूब सारा मज़ा देंगे।
बच्चों के लिए बेस्ट स्केटबोर्ड

बच्चों के खेलने के लिए स्केटबोर्ड एक अच्छा माध्यम है जिससे वे अपनी फिजिकल एक्टिविटी भी पूरी कर सकते हैं। इसलिए यह बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए स्केटबोर्ड ऐसा होना चाहिए जिसमें डेक, व्हील और स्टब का डिज़ाइन ऐसा हो कि बच्चा आसानी से संतुलन बना सके और उसके गिरने का डर भी कम हो। बाजार में आपको Mini Cruiser, कंप्लीट स्केटबोर्ड और फ्लिप-कट डेक वाले कई मॉडल मिल जाएंगे। कुछ ब्रांड ऐसे विकल्प भी देते हैं जिनमें लॉक-इन व्हील, ABEC-7 बेयरिंग और नॉन-स्लिप टॉप ग्रिप होती है। बच्चों के लिए जो स्केटबोर्ड आते हैं, वे फास्ट कंट्रोल वाले होते हैं, हल्के वजन के होते हैं और उनकी डेक सामग्री मेपल वुड या मजबूत प्लास्टिक जैसी मजबूत चीजों से बनी होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की पहली स्केटिंग सुरक्षित और मजेदार हो, तो यह लेख आपको सही विकल्प चुनने में मदद कर सकता है।

तो चलिए देखते हैं बच्चों के लिए बेस्ट स्केटबोर्ड के 5 विकल्पों को, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • Sell Pluse 23"X 6" Complete Skateboard

    जब बच्चों को स्केटिंग की शुरुआत करनी हो और साथ में स्टाइल भी चाहिए हो, तो यह Skateboard बिल्कुल सही हो सकता है। इसकी डबल किक डेक डिज़ाइन की वजह से आप आगे और पीछे दोनों तरफ से ट्रिक्स कर सकते हैं, यानी यह शुरुआती और एडवांस, दोनों तरह के स्केटर्स के लिए अच्छा है। डेक 9-लेयर मैपल प्लाईवूड से बनी है, जो इसे मजबूती और लचीलापन दोनों देती है। इसमें PVC रबर के वील्स और (ABEC) बियरिंग लगे हैं, जिससे स्केटबोर्ड बहुत स्मूथ चलता है। 24 इंच की लंबाई इसे छोटे और बड़े, दोनों के लिए संभालना आसान बनाती है, क्योंकि इसका व्हीलबेस कम होने की वजह से स्टीयरिंग आसान हो जाती है। इसके ट्रक मेटल के बने हैं, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। टॉप पर ग्रिप टेप लगी होती है, जिससे Kids के पैर फिसलते नहीं हैं।

    01
  • Strauss Kids Skateboard | 17 X 5 Inches Maple Wood Skateboard

    बचपन के बच्चों के जुनून को सामने लाने के लिए यह स्केटबोर्ड बेहतरीन शुरुआत है। इसे खास तौर पर 3-5 साल के बच्चों के लिए बनाया गया है। यह हल्का, चलाने में आसान और बहुत मज़ेदार है। इसका डेक 8-लेयर मेपल वुड से बना है, जो इसे मज़बूती देता है और झटकों को आसानी से सोख लेता है। इस स्केटबोर्ड की लंबाई 17 इंच और चौड़ाई 5 इंच है। ऊपर लगी ग्रिप टेप से पैरों को अच्छी पकड़ मिलती है, जिससे फिसलने का डर कम हो जाता है। इसके ट्रक्स और व्हील्स भी इस तरह चुने गए हैं कि मोड़ना और स्लाइड करना आसान हो। यह लॉकिंग स्क्रू सेटअप के साथ आता है, ताकि सभी पार्ट्स कसकर ठीक से लगे रहें। इसके व्हील्स PU के होते हैं, और बेयरिंग ABEC-7 क्लास की होती है, जिससे यह आसानी से चलता रहता है।

    02
  • Jaspo Unicorn Girl Fiber Skateboard

    छोटे स्केटर्स के लिए, यह Jaspo स्केटबोर्ड कॉम्बो मजेदार और भरोसेमंद शुरुआत है। इसका डेक लगभग 26.5×6.5 इंच का है, और यह हाई-डेनसिटी फाइबर से बना है, जिससे यह मजबूत और लचीला रहता है। यह स्केटबोर्ड लगभग 75 किलोग्राम तक का भार सह सकता है, यानी बच्चे से लेकर बड़े तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके व्हील्स TPU टाइप के हैं और ABEC-7 बेयरिंग्स के साथ आते हैं, जिससे यह बहुत स्मूद चलता है। साथ ही, यह एक कॉम्बो सेट है, जिसका मतलब है कि इसमें सुरक्षा के लिए हैलमेट, घुटने और कहनी के गार्ड भी मिलते हैं। इसके ऊपर ग्रिप टेप लगी होती है, ताकि पैर फिसले नहीं और स्केटिंग करते समय आपको अच्छी स्टेबलिटी मिले। इसके ऊपर Unicorn थीम में बहुत सुंदर प्रिंट्स दिए गए हैं, जो बच्चों को खूब पसंद आएंगे।

    03
  • Kriva Power Kids 23"X6" Inches Portable Skateboard

    अगर आप बड़ा, मज़बूत और स्टाइलिश स्केटबोर्ड ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा। इसकी 59 सेंटीमीटर की लंबाई और 10 सेंटीमीटर की चौड़ाई इसे काफ़ी स्थिरता देती है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबा डेक पसंद करते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बना यह डेक हल्का और टिकाऊ है। इसमें PU व्हील्स लगी हैं, जो चिकनी रोलिंग देती हैं और असल रबर व्हील्स की तरह पकड़ भी बनाए रखती हैं। ट्रक्स मेटल के बने हैं, जो काफ़ी मज़बूत हैं और पूरा लोड आसानी से संभाल सकते हैं। ग्रिप टेप ऊपर लगा है, ताकि पैरों को अच्छी पकड़ मिल सके और नियंत्रण आसान हो। यह स्केटबोर्ड शुरुआत और मध्यम स्तर के उपयोग के लिए उपयुक्त है, चाहे आपको इसे सड़क पर चलाना हो, पार्क में या तंग रास्तों पर।

    04
  • Jaspo Unicorn Girl Fiber Skateboard Combo

    छोटे स्केटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया यह स्केटबोर्ड साइज और फीचर्स में काफी अच्छा है। इसकी पतली लेकिन मजबूत फाइबर डेक टिकाऊ होती है और हल्की होने के कारण बच्चों के लिए संभालना आसान रहती है। डेक का साइज लगभग 26.5×6.5 इंच है, जो न तो बहुत बड़ा है और न बहुत छोटा। यह बच्चे की पकड़ के लिए उपयुक्त है। इसमें TPU मटेरियल के व्हील्स और ABEC-7 बियरिंग्स लगी हैं, जिससे यह आसानी से चलती है और गति कम नहीं लगती है। स्केटबोर्ड के अतिरिक्त सुरक्षा गियर भी आप साथ में ले सकते हैं जैसे हैमलेट, घुटने के पेड्स आदि, ताकि शुरुआत करते समय सुरक्षा बनी रहे। इस पर ग्रिप टेप ऊपर लगता है, जिससे पैर फिसलने से बचे रहते हैं। इसकी लोड कैपेसिटी लगभग 75 किलो तक है, यानी थोड़ा बड़ा बच्चा या किशोर भी इसका उपयोग कर सकता है।

    05

  

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बच्चे के लिए स्केटबोर्ड चुनते समय किन बातों का ध्यान देना चाहिए?
    +
    बच्चों के लिए स्केटबोर्ड चुनते समय आपको डेक का साइज, व्हील साइज, बेयरिंग क्वालिटी और ट्रक स्टेबिलिटी जैसी विशेषताएँ पर खासा ध्यान देना चाहिए।
  • क्या छोटे बच्चे भी ट्रिक कर सकते हैं?
    +
    हां, हफ्तों की प्रैक्टिस और धीरे-धीरे बेसिक ट्रिक्स से बच्चे भी कर सकते हैं। लेकिन शुरुआती बच्चों के लिए बैलेंस और कंट्रोल बढ़ाना ज़रूरी है।
  • स्केटबोर्ड सीखते समय सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें?
    +
    बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उनको हेलमेट, घुटने-कोहनी पैड और रिस्ट गार्ड अवश्य पहनाएं और स्मूद और सुरक्षित फ्लैट सतह पर अभ्यास शुरू करें।