लंबे पावर कट से राहत: घर के लिए 5 बेहतरीन ट्यूबलर Inverter Battery जो देंगी नॉन-स्टॉप बैकअप!

लंबी बिजली कटौती के लिए सही इन्वर्टर बैटरी चुनते समय उसकी क्षमता, बैकअप, चार्जिंग और वारंटी पर ध्यान देना जरूरी है। जानिए टॉल ट्यूबुलर बैटरियों में क्या खास है और घर की जरूरत के हिसाब से सही विकल्प कैसे चुनें।
घर के लिए बेहतरीन इन्वर्टर बैटरी: लंबे पावर कट के लिए टॉप 5 टॉल ट्यूबलर विकल्प
घर के लिए बेहतरीन इन्वर्टर बैटरी: लंबे पावर कट के लिए टॉप 5 टॉल ट्यूबलर विकल्प

बिजली जाते ही पंखे बंद हो जाएं, घर का काम रुक जाए और रात में गर्मी या उमस के कारण सोना मुश्किल हो जाए, तो अच्छे Inverter Battery बैकअप की अहमियत समझ आती है। खासकर उन इलाकों में, जहां बिजली कटौती लंबे समय तक होती है, वहां सही बैटरी चुनना जरूरी है। घरों के लिए टॉल ट्यूबुलर बैटरियां एक लोकप्रिय विकल्प हैं, क्योंकि इनकी बनावट बार-बार होने वाली बिजली कटौती को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। भारत में Exide, Luminous, Amaron, Livguard और अन्य ब्रांड इस तरह की बैटरियां पेश करते हैं। लेकिन हर घर को एक जैसी बैटरी की जरूरत नहीं होती। बैटरी की क्षमता, इन्वर्टर की अनुकूलता, बिजली का इस्तेमाल और वारंटी देखकर ही सही विकल्प चुनना चाहिए।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें बिजली कटने की स्थिति में घर को बराबर बिजली स्पलाई देने वाली 5 मजबूत इन्वर्टर बैटरी विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Luminous Red Charge RC 25000 Tall Tubular Inverter Battery

लंबे पावर कट में घर के जरूरी काम न रुकें

  • गर्मियों में बिजली चली जाए और पंखे बंद हो जाएं, तो घर में रहना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में Luminous की यह 200Ah की बैटरी उन घरों के लिए उपयोगी हो सकती है जहां बिजली कटने पर कई जरूरी उपकरण चलाने होते हैं।
  • इस टॉल ट्यूबुलर बैटरी में HADI HPLC प्लेट्स दी गई हैं। इसके टावर जैसे कंटेनर में सामान्य डिजाइन के मुकाबले 20% ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट रखने की सुविधा है, जबकि छह फ्लोट इंडिकेटर पानी का लेवल देखने में मदद करते हैं।
  • इसमें कम रखरखाव वाली ट्यूबुलर तकनीक और 36 महीने की वारंटी मिलती है। असली बैकअप इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका इन्वर्टर कितना लोड संभालता है और बिजली जाने पर कितने उपकरण चलाते हैं।
01

EXIDE INVA Master IMTT1500 150Ah 12V Tall Tubular Inverter Battery

घर में पंखे और लाइट चलाने के लिए प्रैक्टिकल ऑप्शन

  • बिजली कटने पर अगर आपकी पहली जरूरत पंखे, लाइट और वाईफाई जैसे जरूरी उपकरण चालू रखना है, तो 150Ah की बैटरी पर विचार कर सकते हैं। 
  • Exide की इस बैटरी में टॉल ट्यूबुलर तकनीक दी गई है, जो बार-बार बिजली कटने वाले इलाकों में इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। इसकी 12V क्षमता और 150Ah रेटिंग इसे Home Inverter सेटअप के लिए एक विकल्प बनाती है।
  • इसमें कम रखरखाव और रिसाव से बचाव के लिए डिजाइन का दावा किया गया है। कुल 60 महीने की वारंटी भी मिलती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Okaya Inverter with Battery Combo for Home

पहली बार इन्वर्टर ले रहे हैं तो पूरा सेट देखें

  • अगर घर में अभी इन्वर्टर नहीं है, तो अलग अलग उपकरण चुनने के बजाय इन्वर्टर और बैटरी का कॉम्बो लेना आसान पड़ सकता है। इससे दोनों की क्षमता और आपसी कंपैटिबलिटी एक साथ तय हो जाती है।
  • इस Okaya Inverter Battery में 925VA का प्योर साइन वेव इन्वर्टर और 160Ah की ट्यूबुलर बैटरी मिलती है। प्योर साइन वेव आउटपुट टीवी और कंप्यूटर जैसे उपकरणों को एक समान बिजली देने में मदद करता है।
  • बैटरी में XBD+ तकनीक और बैकअप समय की जानकारी मिलती है। 400W लोड पर कंपनी के अनुसार बैटरी करीब 3 घंटे 5 मिनट का बैकअप दे सकती है। इन्वर्टर की वारंटी 36 महीने और बैटरी की 60 महीने है।
03

Genus 165Ah Inverter Battery

बड़े घर में ज्यादा देर तक बिजली चाहिए तो

  • अगर घर में कई लोग रहते हैं और बिजली कटने पर एक से ज्यादा कमरों में पंखे और लाइट चलाने होते हैं, तो 165Ah की बैटरी एक उपयोगी विकल्प हो सकती है। हालांकि, लंबे बैकअप के लिए उपकरणों की कुल बिजली खपत का हिसाब लगाना जरूरी है।
  • इस टॉल ट्यूबुलर बैटरी में डीप डिस्चार्ज स्थिति से उबरने में मदद करने वाली तकनीक दी गई है। इसकी 165Ah क्षमता घरेलू इन्वर्टर के लिए ज्यादा बैकअप की जरूरत वाले लोगों को ध्यान में रखती है।
  • यह बैटरी सोलर एनर्जी वाले सेटअप के साथ इस्तेमाल के लिए भी बताई गई है। इसकी 72 महीने की वारंटी में 42 महीने का पूरा रिप्लेसमेंट और 30 महीने की प्रो राटा अवधि शामिल है।
04

Luminous Ultra Charge UCTT 28066

बार-बार लंबे पावर कट हों तो ज्यादा क्षमता पर विचार करें

  • अगर आपके इलाके में बिजली कई घंटों तक बंद रहती है, तो कम क्षमता वाली बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। ऐसे घरों में 250Ah की बैटरी ज्यादा बैकअप देने की संभावना रखती है।
  • इस Luminous Battery में 99.99% शुद्ध लेड प्लेट्स दी गई हैं। इसका ऊंची हाईट वाला टॉल ट्यूबुलर बॉडी डिजाइन गर्मी बाहर निकालने में मदद करता है, जबकि हीट सील्ड कवर रिसाव और तरल बाहर निकलने का जोखिम कम करने के लिए बनाया गया है।
  • इसमें 66 महीने की कुल वारंटी मिलती है, जिसमें 42 महीने की फ्री वारंटी और 24 महीने की प्रो राटा अवधि शामिल है। क्षमता ज्यादा होने के कारण बैटरी का वजन करीब 62 किलो है।
05

   

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए टॉल ट्यूबुलर इन्वर्टर बैटरी क्यों चुनें?
    +
    ये बैटरियां बार-बार होने वाली बिजली कटौती के लिए उपयोगी हैं। इनकी ट्यूबुलर प्लेट डिजाइन नियमित इस्तेमाल और डीप डिस्चार्ज को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।
  • घर के लिए 150Ah या 200Ah बैटरी में से कौन-सी बेहतर है?
    +
    150Ah बैटरी सामान्य जरूरतों के लिए पर्याप्त हो सकती है, जबकि 200Ah लंबे बैकअप या ज्यादा लोड के लिए उपयोगी है। सही क्षमता आपके बिजली इस्तेमाल पर निर्भर करती है।
  • इन्वर्टर बैटरी कितने घंटे का बैकअप देती है?
    +
    बैकअप बैटरी की क्षमता, इन्वर्टर की दक्षता और जुड़े उपकरणों के बिजली इस्तेमाल पर निर्भर करता है। ज्यादा उपकरण चलाने पर बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होगी।
  • इन्वर्टर बैटरी लेते समय वारंटी क्यों देखनी चाहिए?
    +
    वारंटी से आपको खराबी की स्थिति में मिलने वाली सहायता की जानकारी मिलती है। लेने से पहले फ्री रिप्लेसमेंट और प्रो-राटा अवधि की शर्तें जरूर पढ़ें।
  • क्या टॉल ट्यूबुलर बैटरी की नियमित देखभाल करनी पड़ती है?
    +
    हां, पारंपरिक लेड-एसिड टॉल ट्यूबुलर बैटरियों में पानी का लेवल जांचना पड़ सकता है। ब्रांड के निर्देशों के अनुसार देखभाल करें और बैटरी को हवादार जगह पर रखें।