पिछले कुछ सालों में वॉल स्टिकर की डिमांड काफी बढ़ी है। जाहिर है ये वॉल स्टिकर होम डेकोर के लिए एक बेहद किफायती और शानदार विकल्प है। तो अगर आप भी अपने बेडरूम को डेकोर करने के बारे में सोच रहे हैं, तो वॉल स्टिकर का उपयोग कर सकते हैं। यहां हमने कुछ वॉल स्टिकर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी है, जो आपके बेडरूम की साज-सज्जा में काम आ सकते हैं। ये वॉल स्टिकर्स आपको अमेजन पर काफी काम दाम पर मिल जाएंगे और यूजर्स द्वारा इन्हें काफी बढ़िया रेटिंग भी प्राप्त है। तो आइए बिना किसी देरी इन स्टिकर्स के बारे में अधिक जानते हैं, ताकि आप भी अपने बेडरूम के लिए एक सही वॉल स्टिकर चुन सकें।
दीवार पर किस तरह से स्टिकर लगाए कि वो खराब नहीं हो?
क्या आपका वॉल स्टिकर भी बार-बार खराब हो जाता है? लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा बार-बार क्यों होता है? दरअसल, गलत तरीके से लगाने के कारण ऐसा होता है। अगर वॉल स्टिकर को सही तरीके से दीवार पर नहीं लगाते हैं, तो वह खराब हो सकता है और उसकी क्वालिटी भी खराब हो सकती है। अब ऐसे में सवाल यह है कि वॉल स्टिकर को लगाने का सही तरीका क्या है? आखिर वॉल स्टिकर को किस तरह से लगाया जाए कि वह खराब नहीं हो और आपके बेडरूम को एक आकर्षक लुक मिल सके? तो देखिए सबसे पहले तो वॉल स्टिकर लगाते समय आपका पूरा ध्यान उस पर होना चाहिए, क्योंकि थोड़ी भी गलती स्टिकर को खराब कर सकती है। दूसरा स्टिकर को लगाने से पहले आपको अपनी दीवार को अच्छे से साफ करना है, क्योंकि अगर आप गंदी दीवार पर स्टिकर लगाते हैं, तो इसे चिपकाने में दिक्कत हो सकती है। स्टिकर को चिपकाने के लिए आप किसी रूलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको क्या करना है कि धीरे-धीरे वॉल पर रूलर की मदद से स्टिकर को चिपकाना है। इससे स्टिकर आसानी से चिपक जाता है और खराब भी नहीं होता है।
Top Five Products
Hetshree Decor Red Mandala Trendy Wall Stickers for Bedroom
पिछले कुछ समय से मंडाला आर्ट की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है, तो अगर आपको भी मंडला आर्ट पसंद है, तो आप इस वॉल स्टिकर को चुन सकते हैं। बेडरूम में लगाने के लिए यह स्टिकर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कलरफुल डिजाइन में आता है, जिसमें काफी खूबसूरती से कलाकारी की गई है। यह मंडाला आर्ट आप अपने बेड के बैक साइड में लगा सकते हैं या फिर आप अपने बेडरूम के किसी भी हिस्से पर इस आर्ट को चिपका सकते हैं। बेडरूम के अलावा पूजा रूम के लिए भी यह मंडाला आर्ट एक काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इस वॉल स्टिकर को गीली दीवार पर नहीं लगाना है, क्योंकि इससे यह खराब हो सकता है।
01
Xtore 12Pcs 3D Home Decor Butterfly with Sticking Pad
इस शिमर ग्रीन कलर की 3D बटरफ्लाई वॉल स्टिकर सेट काफी यूनिक और खूबसूरत है, जो आपके बेडरूम को आकर्षक लुक प्रदान कर सकती है। इसमें आपको 12 पीस मिलते हैं यानी इस पैक में 12 बटरफ्लाई रहती हैं, जिन्हें आप अपने बेडरूम की दीवार पर लगा सकते हैं। इस Bedroom Wall Stickers लगाना बहुत आसान होता है। आपको केवल इस स्टिकर में लगे पैड को हटाना है और साफ दीवार पर लगाना है। इससे यह आसानी से चिपक जाता है और दीवार भी खराब नहीं होती है। अगर आपके बेडरूम में स्टडी टेबल है, तो आप उस जगह इन स्टिकर को लगा सकते हैं या आप चाहे तो इसे बच्चों के बेडरूम में भी लगा सकते हैं।
02
Ghar Kraft Student Panda Self-Adhesive Wall Sticker
अगर आप भी अपने बच्चों के बेडरूम के लिए कुछ यूनिक और क्यूट सा वॉल स्टिकर तलाश रहे हैं, तो यह पांडा स्टिकर आपको पसंद आ सकता है। बच्चों के बेडरूम में लगाने के लिए यह वॉल स्टिकर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक कार्टून स्टिकर है, जिसमें पांडा ने बैक लटकाया हुआ है और उसके बैग से पढ़ाई-लिखाई का सामान निकलता दिख रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे पांडा स्कूल जा रहा है। यह आर्ट देखने में काफी क्यूट लगता है और आपके बच्चे के बेडरूम को यूनिक लुक दे सकता है। आप इस स्टिकर को अपने बच्चे स्टडी टेबल या फिर बेड के साइड में लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए आप स्केल या पेंसिल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इससे स्टिकर चिपकते समय खराब नहीं होता है।
03
CVANU Animal Train Self-Adhesive Vinyl Wall Sticker
बच्चों के बेडरूम के लिए यह स्टिकर भी एक काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह एक काफी क्यूट और यूनिक वॉल स्टिकर है, जो बच्चों के बेडरूम को आकर्षक लुक प्रदान कर सकता है। इस वॉल स्टिकर में आपको क्यूट ट्रेन आर्ट देखने को मिलेगा, जिसमें अलग-अलग जानवर के कार्टून बनाए हुए हैं। यह देखने में काफी प्यारा लगता है और कलरफुल होने के कारण यह दीवार को एक यूनिक टच भी देता है। इस स्टिकर को लगाना काफी आसान है, लेकिन आपको इसे लगाते समय काफी ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि जल्दबाजी में लगाने से यह खराब हो सकता है।
04
HBSS Tree with Birds & Nest Botanical Large Decorative Wall Sticker
अगर आपको अपने बेडरूम में नेचर वाली वाइव चाहिए, तो यह वॉल स्टिकर आपको पसंद आ सकता है। पिंक कलर का यह वॉल स्टिकर काफी खूबसूरत है, जिसमें पेड़, चिड़िया और चिड़िया का घोंसला बना हुआ है। आप इसे अपने बेडरूम के बेड साइड वाले वॉल पर या फिर बेड के पीछे लगा सकते हैं। यह एक काफी बड़ा वॉल स्टिकर है, जो 140 से 110 सेंटीमीटर तक के एरिया को आराम से कवर कर सकता है। आप चाहे तो बेडरूम के अलावा इस स्टिकर को लिविंग रूम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
05
बेडरूम में किस तरह का स्टिकर लगाना चाहिए?
वॉल स्टिकर चुनते समय आपको सबसे पहले तो यह होना चाहिए कि आप वॉल स्टिकर कहां लगाने के लिए खरीद रहे हैं। मान लीजिए आपको बेडरूम में लगाने के लिए वॉल स्टिकर लेना है, तो अब सवाल यह है कि किस तरह का स्टिकर बेडरूम के लिए सही रहता है? तो देखिए अगर आप अपने छोटे बच्चों के बेडरूम के लिए वॉल स्टिकर लेना चाहते हैं, तो आप कार्टून वाले स्टिकर को चुन सकते हैं। अमेजन पर आपको पांडा, एनिमल, आदि कार्टून स्टिकर मिल जाएंगे। ये स्टिकर काफी क्यूट होते हैं और बच्चों के बेडरूम में लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वहीं अगर आप एडल्ट हैं और अपने बेडरूम के लिए एक आकर्षक वॉल स्टिकर तलाश रहे हैं, तो आप मंडाला आर्ट, पेड़, बटरफ्लाई, जैसे वॉल स्टिकर को चुन सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।