कहीं आप भी उन लोगों में से एक तो नहीं है जो इस मानसून अपनी बालकनी को फूलदार पौधों के साथ सजाना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां, है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है क्योंकि यहां 5 सबसे अच्छे और खुशबूदार Flower के बारे में बताया जा रहा है, जिससे आपकी बालकनी इनकी खुशबू से महक जाएगी। ये Plant अपने गहरे रंग और Monsoon के मौसम को सहन करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इन खूबसूरत और सुगंदित फुलदार पौधे से बालकनी की खूबसूरत को चार गुना बढ़ा सकते हैं। हाउस होल्ड फर्निशिंग में बताए गए ये फूलदार पौधे मानसून के मौसम में आपकी बालकनी को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।
बारिश में बालकनी में कौन-कौन से पौधे लगा सकते हैं?
- चंपा - मानसून महीने में आप अपनी बालकनी में चंपा का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि यह अधिक खुशबू के लिए जाना जाता है।
- अपराजिता - बालकनी में अपराजिता का पौधा लगा सकते हैं और इसके नीले रंग के फूल शिव जी को अधिक प्रिय है। इस फूलदार पौधे को घर में लगाना शुभ होता है।
- गेंदा - गेंदा सबसे लोकप्रिय फूलदार पौधा है, जिसमें पीले, नारंगी और सफेद जैसे कई रंग उपलब्ध है। यह न केवल सुंदरता के लिए जाना जाता है बल्कि यह कीटों को भी दूर रखता है।
- गंधराज - गंधराज के पौधे को बारिश के महीने में आप अपनी बालकनी में लगा सकते हैं। यह अपनी तेज खुशबू, चमकदार और गहरे रंग की पत्तियों के लिए जाना जाता है। इससे बालकनी को बेहद आकर्षक लुक मिलता है।
- गुलाब - मानसून के महीने में आप घर की बालकनी में गुलाब का पौधा लगा सकते हैं। इस पुष्प पौधे में बेहद खुशबूदार फूल आते हैं, जिससे आपकी बालकनी को बेहद आकर्षक लुक मिलता है।
Top Five Products
AGRO ALIVE Garlic Vine Live Flowering Plant
यह लहसुन बेल फूल का पौधा, कुचले हुए पत्तों से लहसुन जैसी खुशबू आती है। इसे सुबह की सीधी धूप क जरूरत है और रोजाना पानी दें। यह लहसुन की बेल लगभग किसी भी प्रकार की मिट्टी में, सूर्य प्रकार से लेकर, हल्की रोशनी तक, उग सकती है। यह अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में, मध्यम पानी के साथ उगती है। इस पौधे को दिन में दो बार पानी की आवश्यकता पड़ती है और भरपूर मात्रा में देना चाहिए। मानसून में बालकनी को सजाने के लिए यह फूलों का पौधा अच्छा हो सकता है। इस पौधे में बैंगनी रंग के खूबसूरत और खुशबूदार फूल आते हैं।
01
ROOTVILLA White Mogra Arabian Jasmine Mogra Fragrant Flower Plant for Home
घर की बालकनी और बगीचे के लिए काले गमले के साथ आने वाला यह रूटविला सफेद मोगरा बारिश के मौसम के लिए अच्छा है। इस अरेबियन जैस्मीन मोगरा की खुशबू काफी अच्छी है। मोगरा जिसे चमेली के फूल के रूप में भी जाना जाता है, एशिया के सभी फूलों वाले पौधे सबसे सुंदर और खुशबूदार है। इस मोगरा के पौधे को लगाने से बालकनी काफी खूबसूरत लगेगी। इस पौधे को कम रखरखाव की आवश्यकता होती है और यह आसानी से उगने वाला पौधा है। आमतौर पर मोगरा का पौधा वसंत से लेकर शुरुआती पतझड़ तक खिलता है, गर्मियों के महीनों में यह कम खिलता है।
02
Bigreen Yellow Rose Live Flowering Plant
पीले गुलाब का यह पौधा मानसून के महीने में घर की बालकनी के लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि इसमें काफी सारे खुशबूदार फूल आते हैं। यह एक मजबूत गमले में आता है, जो घर, बालकनी या बगीचे की सजवाट के लिए अच्छा है। Monsoon के महीने में गमले को घर के बाहर रखा जा सकता है और यह आशिंक छाया प्रदान करता है। इस पौधे में आपको पीले गुलाब के अलावा, कई अन्य फूल वाला पौधा मिलेगा, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। यह एक प्राकृतिक गुलाब का पौधा है, जो बालकनी को सजाने में मदद करता है।
03
All Seasons Gardenia/Gandharaj Live Plant
यह गंधराज पुष्प पौधा तेज खुशबूदार सफेद फूलों और हरे-भरे सदाबहार पत्तों के लिए जाना जाता है। यह पौधा आपकी बालकनी को खूबसूरत बना सकता है। यह ग्राफ्टेड किस्म तेज विकास, लंबे समय तक फूल खिलने और बेहतर प्रतिरोधक क्षमता सुनिश्चित करती है। गंधराज फूलों का पौधा शुरुआती और अनुभवी लोगों के लिए उपयुक्त है, जिसे कम रखरखाव की आवश्यकता होती है और यह आपकी बालकनी को अधिक सुंदरता प्रदान करता है। यह गंधराज पौधा बालकनी, छतों, घर के बगीचे या घर के अंदर की सजावट के लिए एकदम सही है।
04
Golden Swarna Champa Plant
मानसून में घर की बालकनी को सजाने के लिए यह चंपा पौधा अच्छा विकल्प हो सकता है। तेजी से बढ़ने वाला यह सदाबाहर पौधा उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में पनपता है, जो कि 4 से 6 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचता है। इस Plants के पत्ते लगातार हरियाली प्रदान करते हैं, जबकि सुंगधित फूल साल भर में कई बार खिलते हैं। इस पौधे को कम रखरखाव की आवश्यकता होती है और इसके फूलों की खूशबू काफी तेज है, जो आपकी बालकनी को बारिख के मौसम में मनमोहक बना सकता है। इस पुष्प पौधे को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है।
05
मानूसन में बालकनी को फूलदार पौधे से कैसे सजाएं?
क्या आपकी बालकनी भी इस मानसून में बेरंग और अधूरी सी नजर आ रही है, तो अब बिल्कुल चिंता मत कीजिए, क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि आप अपनी घर की बालकनी की रौनक को रंग-बिरंगे फूलों से कैसे सजा सकते हैं? इसके लिए हैंगिंग पोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें आप पेटूनिया, पोर्टुलका या हेंगिंग वर्बेना जैसे फूलों को लगा सकते हैं। इसके अलावा बालकनी की दीवार पर छोटे-छोटे स्टाइलिश गमले लगाकर उसमें गुलाब, गेंदे, चमेली, सदाबहार फूलों को लगा सकते हैं। कुछ लोग तो गुलाब के अलग-अलग रंगों के पौधे लगाना पसंद करते हैं, जिसकी महक से बालकनी और भी मनमोहक लगने लगती है। अक्सर कई बार लोग बारिश के मौसम में अपनी बालकनी की हरियाली को बनाए रखने के लिए मनी प्लांट को भी लगाते हैं जिसकी बेल बड़ी होने के बाद काफी आकर्षक लगती है। इसके अलावा इससे अन्य पौधों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है, तो आप भी इस मानसून हरियाली के साथ अपनी बालकनी को और भी आकर्षक बना सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।