Navratri कीर्तन और माता की चौकी पर ये Decoration Ideas आएंगे काम, घर लगेगा बेहद सुंदर

नवरात्रि, शक्ति उपासना का महापर्व, जब पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से भर जाता है। कीर्तन और माता की चौकी इस उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, जहां भक्तजन मां दुर्गा की स्तुति करते हैं। ऐसे मौके पर एक सुंदर और आकर्षक सजावट इस अनुभव को और भी दिव्य बना देती है।
नवरात्रि डेकोरेशन आइडियाज
नवरात्रि डेकोरेशन आइडियाज

इस बार नवरात्रि के मौके पर अगर आप भी घर में माता की चौकी रख रहे हैं या फिर कीर्तन करना चाहते हैं, तो घर को सभी के स्वागत के लिए सजाना जरूरी हो जाता है। इसी काम को आसान करने के लिए हम कुछ आसान डेकोरेशन आइडिया लेकर आए हैं। आप इनके साथ Navratri के मौके पर अपने घर और मंदिर को बेहद भव्य तरीके से सजा सकते हैं।

  • सबसे पहले तो आप पर्दे, फूलों की लड़ियों, रंगोली और लाइटों के साथ एक सुंदर मंडप तैयार करें।
  • इसके बाद, कीर्तन वाली जगह पर LED लाइटें, दीये, लालटेन या फिर लैंप लगाकर उसे रोशन करें।
  • प्रवेश द्वार पर मेहमानों का स्वागत करने के लिए तोरन और रंगोली की सजावट करना ना भूलें।
  • वहीं, आप सभी के बैठने के लिए सुंदर कालीन बिछाएं और हॉल में उर्ली स्टैंड में दीए भी जला सकते हैं।

आइए अब ऐसी सजावट पूरी करने के लिए कुछ जरूरी चीजों पर नजर डालते हैं-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Taj Bowl Hammered Urli Candle Stand with Floating Diya

    माता की चौकी में घर के मंदिर से लेकर कीर्तन वाली जगह तक को सजाने के लिए ये उर्ली स्टैंड बहुत काम आएंगे। इसमें 9 पीस का कॉम्बो मिलता है, जिसमें तीन लंबे स्टैंड, 3 कटोरे वाली उर्लियां और साथ ही 3 दीए मिलते हैं। ये उर्ली कैंडल स्टैंड हाई-क्वालिटी वाले लोहे से बने हैं, जो जल्दी खराब नहीं होते हैं। वहीं, त्योहार की रौनक और सजावट को आकर्षक बनाने के लिए इनपर गोल्डन रंग का सुंदर पेंट किया गया है। इसके अलावा, इनकी पाउडर कोटिंग ज़ंग से बचाती है और त्योहार पर कई बार इस्तेमाल करने लायक बनाती है। आप नवरात्रि की सजावट के लिए इनमें फूलों की पंखुडियां डालकर फ्लोटिंग दीए जला सकते हैं।

    01
  • One94Store Artificial Leaf Curtain Lights

    लाइटों के बिना नवरात्रि और दीवाली जैसे त्योहार अधूरे हैं। ऐसे में आप नवरात्रि कीर्तन के लिए अपने घर को सजाने के लिए इन पत्तियों वाली डिजाइन की LED लाइट लगा सकते हैं। आप इन्हें घर के हॉल से लेकर मंदिर या फिर छत पर सेटअप बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी लड़ियां एक ही में जुड़ी हुई हैं, जिससे दीवार पर लगाने पर एक पर्दे जैसा सुंदर लुक मिलता है। इनकी वॉर्म व्हाइट लाइट Navratri Decoration को बहुत ही सुंदर बनाती है। इन फेयरी लाइट्स में 8 लाइटिंग मोड्स भी मिलते हैं, जिन्हें आप सजावट के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसके साथ ही, 3x1 मीटर का साइज इन्हें अलग-अलग जगहों पर लगाने के लिए आदर्श बनाता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • JH Gallery Triple Lotus Red Gold Toran, Engineered Wood

    किसी भी त्योहार या शुभ मौके पर हिन्दू धर्म में घर के प्रवेश द्वार पर तोरन लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप भी नवरात्रि पर माता की चौकी रखने के लिए अपने घर के मेन गेट पर यह सुंदर तोरन लगा सकते हैं, जो घर को स्वागत योग्य भी दिखाता है। यह नवरात्रि से लेकर दशहरा और दीपावली तक की सजावट के लिए अच्छा रहने वाला है। इसे इंजीनियर्ड वुड से हाथों के जरिए मजबूती से बनाया गया है, ताकी बिना टूटे लंबे समय तक आपके घर के दरवाजे की शोभा बढ़ाता रहे। इसमें तीन सुंदर कमल के फूल और मोतियों की सजावट की गई है, जो कि त्योहार पर और भी अच्छी लगती है। यह करीब 44 इंच लंबा रहने वाला है।

    03
  • Divyakosh Beads Wall Hangings for Home Decor

    अगर आप अपने घर की छत या फिर हॉल में मातारानी का कीर्तन रख रहे हैं, तो वहां इस तरह की हैंगिंग लाइट लगा सकते हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में हैं और साथ ही त्योहार के मौके पर बहुत खूबसूरत लगती हैं। 4 के सेट में आने वाली इन LED टी-लाइट्स की हल्की और आरामदायक पीली रोशनी घर को आकर्षक दिखाती है। वहीं, इनका सुंदर घंटियों वाला डिजाइन कीर्तन जैसे मौकों की सजावट के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें लाइट के 4 अलग-अलग पीस मिलते हैं, जिस वजह से आप इन्हें एकसाथ या फिर अलग करके भी सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं। गोल्डन रंग में आने वाली ये लाइटें नवरात्रि सजावट के लिए आकर्षक रहेंगी।

    04
  • SpecialYou Diwali Decoration for Home & Navratri Decoration

    कीर्तन या फिर माता की चौकी के लिए अगर आप घर में एक सुंदर मंडप तैयार करना चाहते हैं, तो यह डेकोरेशन सेट आपके काम का है। इसमें लाल, नारंगी और पीले रंग के बैकड्रॉप के साथ ही LED लाइट, हुक और रिबन भी मिलते हैं, जिससे आप एक भव्य मंडप तैयार कर सकते हैं। यह हर रंग के 2-2 पर्दों के साथ आता है, जिनके जरिए आप मातारानी को विराजमान करने के लिए एक शानदार बैकग्राउंड तैयार कर सकते हैं। इन्हें आसानी से लगाने के लिए आप इसी के साथ मिलने वाले हुक और रिबन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा लाइटों को पर्दों के ऊपर लगाकर आप सजावट पूरी कर सकते हैं। आप चाहें तो सेटअप को और भी सुंदर बनाने के लिए इसके साथ फूलों की लड़ियां लगा सकते हैं।

    05

साज-सज्जा पर ऐसी ही अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नवरात्रि में माता की चौकी पर कलश कैसे सजाएं?
    +
    कलश को लाल कपड़े से ढककर, उसके चारों ओर नारियल, आम के पत्ते और फूलों से सजाएं। आप उस पर हल्दी, कुमकुम और चावल से स्वास्तिक भी बना सकते हैं।
  • कीर्तन के लिए घर को जल्दी और आसानी से कैसे सजाया जा सकता है?
    +
    कीर्तन के लिए आप रंगीन दुपट्टे, फूलों की माला, LED लाइट्स और रंगोली का उपयोग करके घर को जल्दी और आसानी से सजा सकते हैं। एक आकर्षक पृष्ठभूमि के लिए कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • नवरात्रि सजावट के लिए कौन से फूल सबसे अच्छे रहते हैं?
    +
    गेंदा, गुलाब, गुड़हल और चमेली के फूल नवरात्रि सजावट के लिए सबसे शुभ और सुंदर माने जाते हैं। ये आसानी से उपलब्ध होते हैं और लंबे समय तक ताज़े रहते हैं।
  • क्या मैं नवरात्रि में इको-फ्रेंडली सजावट कर सकता हूँ?
    +
    बिल्कुल! आप मिट्टी के दीये, प्राकृतिक फूल-पत्ते, पुनर्चक्रित सामग्री से बनी सजावट, और घर पर बने कागज़ के तोरण का उपयोग करके इको-फ्रेंडली सजावट कर सकते हैं।
  • माता की चौकी के लिए रंगोली बनाने के कुछ आसान तरीके क्या हैं?
    +
    आप चावल के आटे, फूलों की पंखुड़ियों या रंगोली पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। स्टेंसिल का उपयोग करके आसान और सुंदर डिज़ाइन बनाएं, या दीयों और फूलों से बॉर्डर बनाकर एक साधारण रंगोली को आकर्षक बनाएं।