अगर आपके घर में भी शादी है तो कहीं बस आप फंक्शन और बाकी के काम में ही व्यस्त न रहे जाना। इस दौरान घर की सजावट करना भी काफी अहम होता है। शादी के समय में घर पर मेहमानों का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में अब चलिए बाहर से किसी को बुलाने से बेहतर है कि आप किफायती दाम में अपने घर को सजा लें। दरअसल अमेजन पर Home Decoration के ऐसे कई सारे आइटम उपलब्ध है, जो शादी वाले घर के लिए एकदम किफायती रहेंगे। इसी प्रकार के 5 विकल्प हम लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप दरवाजे से लेकर हर एक कमरा सजा सकते हैं। इन डेकोरेशन आइटम की मदद से आपके घर को तो एक नया लुक मिलेगा ही साथ ही घर आया हर एक मेहमान आपकी पसंद की भी तारीफ करेगा।
आकर्षक Home Decoration के साथ खिल उठेगा आपका शादी वाला घर!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Desidiya 12 Starbursts Sparkle 10ft LED String Lights
शादी की सजावट की बात हो और उसमें लाइट या चमक का प्रयोग हो ऐसा तो हो नहीं सकता है। इसलिए हम सबसे पहले 10 फीट लंबाई के साथ आने वाली स्ट्रिंग लाइट की बात करते हैं तो एलईडी में आ रही हैं। इन्हें आप जरूरत के अनुसार बालकनी से लेकर कमरे तक में ला सकते हैं। ये 12 पीस में आ रही हैं। सिर्फ इनडोर ही नहीं बल्कि इनका प्रयोग आप आउटडोर भी कर सकते हैं। यानी इनकी मदद से आपके घर का बगीचा भी सज जाएगा। वॉर्म व्हाइट रंग में आने वाली इन लाइट में आपको प्लास्टिक का मटेरियल मिल जाता है। वहीं यूएसबी के साथ आने वाली इन एलईडी लाइट में आपको वॉटरप्रूफ की खासियत भी मिल जाती है। इनका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है।
- कहां लगाएं:- बालकनी से लेकर गार्डन और घर के कमरे तक को सजा सकते हैं।
SATYAM KRAFT 20 Pcs Artificial Babys Breath Flowers
शादी में आए मेहमानों का स्वागत अगर फूलों के साथ कर दिया जाए तो बात ही क्या है। लेकिन असली फूल लाने के झंझट से बचना है तो आप व्हाइट रंग में आने वाले इन आर्टिफिशयल फूलों का चुनाव कर सकते हैं। इन्हें आप घर के दरवाजे से लेकर लिविंग रूम के किसी कोने तक में रखकर अपने शादी वाले घर की डेकोरेशन को एक बढ़िया लुक दे सकते हैं। ये पॉलीविनाइल क्लोराइड के मटेरियल से बने हैं। इनमें आपको कई सारे रंग देखने को मिल जाएंगे जिनका चुनाव आप अपने घर की थीम के अनुसार कर सकते हैं। घर के अंदर इस्तेमाल के लिए उपयुक्त इनमें आपको पूरे 20 पीस मिल रहे हैं।
- कहां लगाएं:- घर के दरवाजे से लेकर आप इन्हें लिविंग रूम या फिर किसी कोने तक में लगा सकते हैं।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Divyakosh Marigold Flower Full Door Decoration for 3 FT Door
जाहिर सी बात है आपके घर में शादी है इस बात का पड़ोसियों को तभी पता चलेगा जब आपका दरवाजा भी सजा होगा। ऐसे में अब एक सिंपल और क्लासी टच के साथ होम डेकोरेशन करने के लिए तीन फीट लंबी इस तोरण को देखें, जो गेंदे के फूलों के साथ मिल रही है। इसका साइज 37 इंच है लेकिन इसको बढ़ाकर आप 41 इंच भी कर सकते हैं। आर्टिफिशयल फूलों से बनी होने के चलते ये लंबे समय तक आपका साथ देती है, साथ ही गंदा होने पर आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। इसमें नीचे की तरफ घंटी भी मिल जाएंगी, जो लुक और सजावट को और भी बेहतर कर देती है।
- कहां लगाएं:- ये घर के दरवाजे पर लगाने के लिए उपयुक्त रहेगी।
SpecialYou Wedding Decoration Items for Home
अगर आप घर पर ही हल्दी या महेंदी जैसा फंक्शन कर रहे हैं तो जरूरी है कि वो अच्छे से सजा हो जिससे की मेहमानों की फोटो भी अच्छी आए और आपके घर की सुंदरता भी बढ़े। अब ऐसे में येलो, रेड और ऑरेंज जैसे शेड में आने वाले इस वेडिंग डेकोरेशन आइटम की मदद से आप अपने घर को सजा सकते हैं। इसमें आपको सॉलिड पैटर्न के साथ बैकड्रोप डेकोरेशन थीम देखने को मिल जाएगी। ये नायलॉन के फैब्रिक से बना है। सजावट को बेहतर लुक देने के लिए इसमें शीर नेट कपड़ा मिल रहा है, जिसपर आप अपनी पसंद के अनुसार बाकी के डेकोरेशन के सामान को लगा सकते हैं।
- कहां लगाएं:- घर के जिस कमरे में आपको हल्दी या महेंदी का फंक्शन करना है उसकी दीवार के पास लगा सकते हैं।
Taj Bowl Hammered Urli Candle Stand
अगर आपके शादी वाले घर की सजावट का थीम एकदम सिंपल है और आप उसे एक क्लासी टच देना चाहते हैं, तो इस कैंडल स्टेंड का चुनाव कर सकते हैं। इसकी सुंदरता को और भी बढ़ाने के लिए आप इसमें फूल और फ्लोटिंग कैंडल लगा सकते हैं। रात के समय में ये आपकी घर की सजावट में और भी चार चांद लगा देगा। ये आपको अलग-अलग साइज के 9 सेट में मिल रहा है, जिसकी मदद से घर का कोना आसानी से सज सकता है। इसमें पाउडर कोटेड फिनिश टाइप दी गई है। घर के लिविंग रूम या फिर गेट के पास पड़ी टेबल को सजाने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसमें फ्लोरल थीम मिल रही है। वहीं मैटल के मटेरियल से बने होने के चलते ये लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
- कहां लगाएं:- इसको आप लिविंग रूम की टेबल या फिर गेट के पास सजा सकते हैं।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए आप साज-सज्जा पर जा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- घर पर शादी की सजावट कैसे करें?+घर पर वेडिंग डेकोरेशन करने के लिए आपको कुछ ऐसा सामान लेने की जरूरत है जो आसानी से आपकी थीम से मैच हो। इसमें आप एलईडी लाइट, कैंडल स्टेंड से लेकर आर्टिफियल फूलों तक का सहारा ले सकते हैं।
- शादी पर लिविंग रूम को कैसे सजाएं?+शादी के फंक्शन पर अगर आप लिविंग रूम को सजाना चाहते हैं तो उसके लिए आर्टिफिशल फूल से लेकर कुछ बढ़िया डेकोरेटिव आइटम का चुनाव कर सकते हैं। इसमें आपको लाइट्स, लटकन आदि चीजों का प्रयोग करना चाहिए।
- शादी के लिए घर के दरवाजे की सजावट कैसे करें?+अगर आपका शादी वाला घर है जिसके लिए आपको दरवाजे को डेकोर करना है तो आप तोरण का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा शादी वाला घर के स्टिकर को भी अपने द्वार पर लगा सकते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads