अगर आप भी रोज-रोज झाड़ू-पोछा करने की झंझट या बाई के कभी आने या ना आने से परेशान हो चुके हैं, तो स्मार्ट रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर आपके घर के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ये कॉम्पैक्ट और गोल आकार वाले Vacuum Cleaner for Home सिर्फ धूल ही नहीं खींचते, बल्कि जिद्दी दाग-धब्बों को पोंछकर आपके फर्श को चमका देते हैं। इनमें लगे सेंसर्स आपके घर की मैपिंग करके सीढ़ियों से गिरने या फर्नीचर से टकराने से बचते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप इन्हें अपने स्मार्टफोन या एलेक्सा व गूगल असिस्टेंट के जरिए ऑफिस में बैठे-बैठे भी कंट्रोल कर सकते हैं।
नीचे आप रोबोटिक फीचर्स वाले स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
Haier Civic X11 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner
हमारा सुझाव:
अगर आप अपने घर की रोजमर्रा की सफाई को बिना किसी झंझट के आसान बनाना चाहते हैं, तो यह वैक्यूम क्लीनर आपके लिए एक बहुत ही शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यह Vacuum Machine आपके घर के कोने-कोने में छिपी गंदगी को आसानी से साफ कर देता है और आपकी मेहनत व समय दोनों की बचत करता है। इसका इस्तेमाल बेहद आसान है, जिससे आपको रोजाना के फर्श की सफाई की चिंता से पूरी तरह मुक्ति मिल सकती है।
इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:
- एडवांस लेजर मैपिंग: यह फीचर आपके पूरे घर के कमरों और रास्तों का एक सही नक्शा तैयार कर लेता है। इससे यह क्लीनर बिना किसी जगह को छोड़े या बिना किसी चीज से टकराए बहुत ही समझदारी से सफाई करता है।
- एंटी-फॉल तकनीक: इसमें दिए गए खास सेंसर्स सीढ़ियों या ऊंचाई वाली जगहों को खुद ही पहचान लेते हैं। इससे यह सफाई करते समय नीचे गिरने से बचता है और बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से काम करता रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Haier Civic X11
- सक्शन पावर - 5000 Pa
- रंग - सफेद
- बैटरी - 2600 mAh
खूबियां
- हल्का और टिकाऊ
- आसान नियंत्रण
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इस वैक्यूम क्लीनर के मॉपिंग में समस्या देखने को मिली है।
01
ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop
हमारा सुझाव:
बड़े घरों या ऐसे परिवारों के लिए जिन्हें ज्यादा फैलाव वाले एरिया में सफाई की जरूरत होती है, यह मॉडल एक बहुत ही बेहतरीन और भरोसेमंद साथी बन सकता है। अगर आप अपने घर में सफाई का काम पूरी तरह से खुद ब खुद निपटना चाहते हैं, तो इस वैक्यूम क्लीनर पर भरोसा किया जा सकता है।
इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:
- सुपर सक्शन पावर: इसकी 10000 Pa की जबरदस्त खिंचाव शक्ति फर्श और कालीन में गहराई तक जमी हुई धूल, जिद्दी कचरे और बारीक कणों को भी एक ही बार में पूरी तरह खींचकर साफ कर देती है।
- जीरो टंगल 2.0 तकनीक: अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या फर्श पर बाल गिरते हैं, तो यह तकनीक बालों को इसके ब्रश में उलझने से रोकती है। इससे आपको बार-बार ब्रश साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - ECOVACS DEEBOT N30
- सक्शन पावर - 10000 Pa
- रंग - सफेद
- बैटरी - 5200 mAh
खूबियां
- लंबी बैटरी लाइफ
- विशाल कवरेज क्षमता
कमी
- इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
DREAME D10 Plus Gen 2 Robot Vacuum and Mop
हमारा सुझाव:
यह वैक्यूम क्लीनर उन लोगों के लिए एकदम सही चुनाव है जो बार-बार मशीन की सफाई करने और कचरा खाली करने से बचना चाहते हैं। यह Robot Vacuum Cleaner आपकी लाइफस्टाइल को बेहद आरामदायक बना देता है और आपको बार-बार सफाई के काम पर ध्यान देने की जरूरत भी नहीं पड़ती। यह आपके घर की सफाई को बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है।
इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:
- 90-डे डस्ट स्टोरेज: सफाई खत्म करने के बाद यह खुद ही सारा कचरा अपने स्टेशन में खाली कर लेता है। इसमें 90 दिनों तक का कचरा जमा हो सकता है यानी आपको तीन महीने तक कचरा फेंकने की टेंशन नहीं पड़ेगी।
- LiDAR स्मार्ट नेविगेशन: यह अंधेरे में भी आपके घर के रास्तों को एकदम सटीक तरीके से पहचान लेता है और रुकावटों से बचते हुए हर कमरा बहुत ही बढ़िया से साफ करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - DREAME D10 Plus Gen 2
- सक्शन पावर - 6000 Pa
- रंग - सफेद
- बैटरी - 285 मिनट
खूबियां
- बहुमंजिला मैपिंग
- लंबा रनटाइम
कमी
- इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
03
ILIFE A30 Robot Vacuum Cleaner with LiDAR Navigation
हमारा सुझाव:
अगर आप अपनी पसंद और सुविधानुसार घर के अलग-अलग हिस्सों की सफाई करवाना चाहते हैं, तो यह वैक्यूम क्लीनर आपके लिए एक बहुत ही उपयोगी उपकरण साबित हो सकता है। आप इसे अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं और घर के अलग-अलग कमरों की जरूरतों के हिसाब से सफाई को एडजस्ट कर सकते हैं।
इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:
- Y-शेप क्लीनिंग: यह केवल सीधा चलने के बजाय इंसानों द्वारा पोछा लगाने के तरीके में आगे-पीछे घूमकर सफाई करता है। इससे फर्श पर लगे सख्त दाग और निशान बहुत अच्छे से साफ हो जाते हैं।
- कस्टमाइज्ड क्लीनिंग कंट्रोल: ऐप और वॉयस कमांड की मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि किस कमरे को पहले साफ करना है, कहां पानी ज्यादा इस्तेमाल करना है और किस जगह पर सफाई नहीं करनी है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - ILIFE A30
- सक्शन पावर - 13000 Pa
- रंग - सफेद
- बैटरी - लंबा रनटाइम
खूबियां
- रिमोट कंट्रोल सुविधा
- इस्तेमाल में आसान
कमी
- अमेजन यूजर्स को अभी तक इस वैक्यूम क्लीनर में कुछ खास समस्या देखने को नहीं मिली है।
04
Eureka Forbes SmartClean Home Robotic Vacuum Cleaner
हमारा सुझाव:
एक जाने-माने और भरोसेमंद नाम के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर आपकी रसोई और हॉल की सफाई को बहुत ही आसान बना देगा। यह उन व्यस्त लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो काम से घर लौटने पर हमेशा एक साफ-सुथरा फर्श देखना पसंद करते हैं, क्योंकि आप इस मशीन को घर से बाहर रहकर भी नियंत्रित कर सकते हैं।
इसके दो खास स्मार्ट फीचर्स:
- क्विक होम मैपिंग: यह चालू होते ही बहुत ही कम समय में आपके पूरे घर का नक्शा तैयार कर लेता है, जिससे पहली बार इस्तेमाल करते समय भी यह तुरंत सफाई शुरू कर देता है।
- स्मार्ट ऐप व वॉयस कंट्रोल: इसे आप अपने मोबाइल ऐप, गूगल असिस्टेंट या एलेक्सा से जोड़ सकते हैं। आप सिर्फ बोलकर या एक क्लिक करके घर के किसी भी कोने से इसे सफाई के लिए बंद या चालू कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Eureka Forbes
- सक्शन पावर - 7000 Pa
- रंग - काला
- बैटरी - 3 घंटे का रनटाइम
खूबियां
- तेज सक्शन क्षमता
- गीला पोछा
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इस वैक्यूम क्लीनर को लेकर शिकायत की है इसकी बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।
05
घर के लिए रोबोटिक फीचर वाले स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।