अक्सर गर्मियों के मौसम में घर का पंखा दिन-रात चलता है। लेकिन जब महीने के आखिर में बिजली का भारी-भरकम बिल आता है, तो लोग सोच में पड़ जाते हैं। अगर आप भी पंखे वाले बिजली बिल के चक्कर से परेशान हैं, तो अब वक्त आ गया है कि अपने घर के पुराने पंखे को अलविदा कहें और BLDC पंखों की तरफ कदम बढ़ाएं। आजकल मार्केट में Orient के BLDC Fans खूब तहलका मचा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि ये इतने लोकप्रिय क्यों हो रहे हैं? आपको बता दें, ये पंखे खास तरह की BLDC मोटर तकनीक पर काम करते हैं, जो साधारण पंखों के मुकाबले बहुत ही कम बिजली की खपत करते हैं। इसका मतलब है कि पंखा दिन भर चले या पूरी रात, बिजली का बिल जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, ये इतने दमदार एयर फ्लो क्षमता के साथ आते हैं कि आप कमरे के किसी भी कोने में क्यों न हो, आपको समान रूप से ठंडक मिलेगी।
देखें 5 विकल्प नीचे -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।
Orient Electric Aerosilent
इसे क्यों चुनें?
- साधारण पंखों में हवा चलने पर तेज आवाज आती है, जो पढ़ाई, काम या सोते समय परेशान कर सकती है। लेकिन इसमें मौजूद एयरोसाइलेंट तकनीक की वजह से यह पंखा 50dB से भी कम आवाज करता है, जो लाइब्रेरी जितनी शांति का अनुभव देने में आपकी मदद करेगा।
- इसमें आधुनिक BLDC मोटर लगी है, जो 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। यह पारंपरिक सीलिंग फैन की तुलना में लगभग 50% से 65% तक कम बिजली खर्च करता है, जिससे आपके हर महीने के बिजली बिल में भारी बचत हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - 1200 Aerosilent BLDC MT BLACK RF 260
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल - एरोसाइलेंट
- वजन - 4 किलो 300 ग्राम
- साइज़ - 1200 mm
खासियत
- रिमोट कंट्रोल सुविधा
- 5 साल की वारंटी
कमी
- यह चलने पर शोर कर सकता है जिससे सोते हुए कभी-कभी दिक्कत हो सकती है।
01
Orient Electric Apex Swift 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote
इसे क्यों चुनें?
- BLDC मोटर के साथ आने वाला यह पंखा 1200 mm के स्वीप साइज और उच्च RPM के साथ 210 CMM की एयर डिलीवरी देता है। इसका मतलब है कि यह मध्यम से बड़े कमरे में कोने-कोने तक भरपूर और तेज हवा पहुंचा सकता है और आप चाहे कमरे के किसी भी कोने में क्यों न हो आपको बढ़िया हवा मिलेगी।
- अगर आपके घर में बुजुर्ग है जिन्हें पंखा चलाने के लिए बार-बार स्विचबोर्ड या रेगुलेटर के पास जाना पड़ता है। तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि ओरिएंट का यह पंखा पूरी तरह से रिमोट पर चलता है। इसकी मदद से सोफ़े या बिस्तर पर बैठे-बैठे आसानी से इसे चालू या बंद किया जा सकता है और स्पीड कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Apex Swift
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल - मॉडर्न
- वजन - 3 किलो 200 ग्राम
- साइज़ - 1200 mm
खासियत
- मजबूत ब्लेड
- 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग
कमी
- यह पूरी तरह से रिमोट पर काम करता है और इसमें वॉल कंट्रोल की सुविधा मौजूद नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Uniquely Designed
इसे क्यों चुनें?
- अगर आपको लगता है कि पंखा चलाने से अधिक बिजली बिल आता है। तो चुनिए ओरिएंट का यह मॉडल जो BLDC तकनीक पर काम करता है। जहां एक साधारण पंखा 75W बिजली की खपत करता है, वहीं यह पंखा सबसे तेज स्पीड पर भी मात्र 26W बिजली लेता है। इससे आपके हर महीने के बिजली बिल में भारी बचत हो सकती है।
- आपको बता दें, यह पंखा 120V से 280V तक के बड़े वोल्टेज रेंज में आसानी से काम करता है। यानी अगर आपके इलाके में वोल्टेज कम या ज्यादा होता है, तो भी इसकी स्पीड धीमी नहीं होगी और यह स्थिर हवा देते रहेगा जिससे गर्मी के मौसम में आपको समझौता नहीं करना पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - I Tome Pro BLDC
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वाटेज - 28 वाट
- वजन - 3 किलो 700 ग्राम
- साइज़ - 1200 mm
खासियत
- इन्वर्टर पर दोगुना बैकअप
- LED स्पीड इंडिकेटर
कमी
- कुछ हफ्तों के इस्तेमाल के बाद पंखा अचानक से काम करते-करते रुक सकता है और इसके प्रदर्शन में कमी महसूस हो सकती है।
03
Orient Electric Newly Launched 1200 mm Proton BLDC
इसे क्यों चुनें?
- अगर आप गांव या ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या रहती है, तब इस पंखे को चुनना आपके लिए सही रहेगा। क्योंकि जहां साधारण पंखे धीमे हो जाते हैं वहां यह पंखा अपनी BLDC तकनीक की वजह से 140 से 285V के बीच भी बिना किसी रुकावट के एक समान स्पीड से हवा दे सकता है।
- 3 साल की ऑन-साइट वारंटी के साथ आने वाले इस मॉडल का रंग पारंपरिक सफेद या भूरे रंग से हटकर अलग क्रीम लैटे है जो आपके घर को मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। साथ ही, चाहे आपको इसे चालू करना हो या बंद करना हो या फिर इसकी स्पीड को कंट्रोल करना हो, आराम से बिस्तर पर लेटे-लेटे रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Proton BLDC
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल - Proton
- वजन - 2 किलो 760 ग्राम
- साइज़ - 1200 mm
खासियत
कमी
- इसमें मौजूद ऑटोमैटिक सिस्टम कभी भी काम करना बंद कर सकता है।
04
Orient Electric 1200 mm Zeno BLDC
इसे क्यों चुनें?
- अगर आपके घर में पंखा 10 से 12 घंटे लगातार चलता है तब आप इस मॉडल को चुन सकते हैं। क्योंकि यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें बीएलडीसी मोटर लगी हुई है जिसकी वजह से यह केवल 32 वॉट पावर पर चलता है जिससे आपका बिजली बिल कम आ सकता है।
- कम वॉट की खपत की वजह से यह आपके घर के इनवर्टर पर आम पंखों के मुकाबले दोगुने समय तक चल सकता है। इससे गर्मी के दिनों में लंबे समय तक बिजली जाने पर भी इन्वर्टर की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज नहीं होगी और आपको गर्मी से समझौता नहीं करना पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Zeno BLDC
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल - ज़ेनो BLDC
- वजन - 3 किलो 100 ग्राम
- साइज़ - 1200 mm
खासियत
- 350 RPM की स्पीड
- टाइमर की सुविधा
कमी
- इसके फैन की स्पीड धीमी महसूस हो सकती है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा ओरिएंट का पंखा रहेगा बढ़िया
ऊपर के विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच अंतर को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप अपने घर के लिए एक बढ़िया ओरिएंट का BLDC पंखा ले सकते हैं -
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।