अक्सर जिन महिलाओं की पलकें हल्की और पतली होती हैं उन्हें नकली पलक लगानी पड़ती हैं। पार्टी या मेकअप लुक के साथ लगा रही हैं तो दिक्कत नहीं है लेकिन रोजाना लगाने से पलक और आंख खराब होने का डर रहता है। तो इनकी बजाए आप मस्कारा का रोजाना लगा सकती हैं। अगर भरोसेमंद ब्रांड्स के विकल्प चाहिए तो यहां लैक्मे, मेबेलिन, लोरियल पेरिस, स्विस ब्यूटी और मार्स आदि मिल जाएंगे। इनके Mascara पलकों को अच्छा और घना दिखाने में मददगार हो सकते हैं। इन्हें हल्के या ज्यादा मेकअप पर भी लगा सकते हैं आंखों को बहुत सुंदर निखार मिलेगा। इन्हें कामकाजी महिलाएं से लेकर मेकअप आर्टिस्ट अपने ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकते हैं।
रोजाना के लिए कौन से ब्रांड के मस्कारा सही हो सकते हैं?
Lakme: मस्कारा लेने से पहले क्या आप लैक्मे ब्रांड के बारे में जानना चाहती हैं? दरअसल, यह एक भारतीय मेकअप ब्रांड है, जो भारतीय लोगों की जरूरत और सुविधा के हिसाब से अपने प्रोडक्ट्स पेश करता है।
- कीमत: इसके प्रोडक्ट्स किफायती दाम में मिल सकते हैं। आमतौर पर, इनके मस्कारा की कीमत 200 रुपये से शुरू होकर 800-900 रुपये तक में मिल सकते हैं।
- मशहूर रेंज: लैश बूस्ट एक्सट्रीम, आईकोनिक लैश कर्लिंग मस्कारा, अल्टीमेटग्लैम वॉल्यूमाइज़िंग मस्कारा
- खासियत: लैक्मे का मस्कारा आंखों पर हल्का रहता है और यह आसानी से हट भी जाता है। इसके अलावा कुछ विकल्प पलकों को मॉइस्चराइज यानि उनमें नमी बनाए रखने का काम भी कर सकते हैं।
Maybelline: अगर भारत में प्रसिद्ध विदेशी ब्रांड का मस्कारा चाहिए, तो वो मेबेलिन हो सकता है। यह एक अमेरिकी ब्रांड का है, जो कि उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किया जाता है। यह कॉस्मेटिक्स (मेकअप उत्पाद) के लिए भरोसेमंद हो सकता है।
- कीमत: मेबेलिन का मस्कारा आमतौर पर, 200 रुपये से लेकर 600 रुपये में मिल सकते हैं।
- मशहूर रेंज: सेंसेशनल स्काई हाई, हाइपरकर्ल, कोलोसल, फॉल्सीज़ लैश लिफ्ट
- खासियत: यह आपको जेल और लिक्विड दोनों फॉर्मुला में मिल सकते हैं। इसके अलावा आमतौर पर, मेबेलिन के मस्कारा अल्कोहल मुक्त होते हैं। इस ब्रांड की फॉल्सीज़ लैश लिफ्ट रेंज आपको नकली आईलैश यानि नकली पलकों जैसे दिखाने में मदद कर सकती है।
Swiss Beauty: किफायती दाम में उत्पाद देने वाला स्विस ब्यूटी भी एक भारतीय ब्रांड है, जिसके विकल्प अच्छे हो सकते हैं। यह भारतीय स्किन टोन और उनके बजट को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पाद पेश करता है।
- कीमत: इसके मस्कारा आपको 200 रुपये की शुरूआती कीमत से लेकर लगभग 500 रुपये में मिल सकते हैं।
- मशहूर रेंज: प्रेसिजन थिकनिंग लॉन्ग लैश मस्कारा, क्रेज़ डुओ मस्कारा, परफेक्ट लैश मस्कारा, गेम चेंजर ट्यूबिंग
- खासियत: इसके वॉटरप्रूफ मस्कारा आसानी से मिल जाते हैं, यानि आपको इनके कई विकल्प मिल सकते हैं। यह नॉन स्टिक फॉर्मुला से तैयार होते हैं, यानि आंखों पर लगाने के बाद चिपकने जैसी दिक्कत नहीं होती है।
MARS: मार्स भारतीय ब्रांड है, जो कि भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित हुआ था। इसके प्रोडक्ट्स आपको ऑनलाइन और बाजार दोनों जगह मिल जाएंगे। कॉस्मेटिक्स के लिए यह ब्रांड भी महिलाओं और मेकअप कलाकारों द्वारा पसंद किया जाता है।
- कीमत: इसके मस्कारा किफायती दाम में मिल सकते हैं, जो कि आमतौर पर, 200 रुपये - 600 रुपये की कीमत में मिल सकते हैं।
- मशहूर रेंज: फैबुलैश वॉल्यूमाइज़िंग मस्कारा, डबल ट्रबल वॉल्यूमाइज़िंग और लेंथनिंग मस्कारा
- खासियत: मार्स ब्रांड दावा करता है, कि उसके मस्कारा 18 घंटे तक टिक सकते हैं। वैसे यह अपने अच्छा काला रंग देने के लिए पसंद किया जा सकता है। इसके मस्कारा आसानी से फैलते नहीं हैं।