गेमर्स के लिए खुशखबरी! Consistent Infosystems ने लॉन्च किए BassX वायर्ड गेमिंग हेडफोन्स

कंसिस्टेंट इंफोसिस्टम्स ब्रांड ने हाल ही में वायर्ड BassX गेमिंग हेडफोन लॉन्च किया है जो अपने दमदार ऑडियो और डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। इस हेडफोन में कुशनिंग ईयरपैड और हेडबैंड मिलता है जिसकी वजह से इसे आप आराम से लंबे समय तक लगाकर रख सकते हैं।
कंसिस्टेंट इंफोसिस्टम्स के वायर्ड BassX गेमिंग हेडफोन
कंसिस्टेंट इंफोसिस्टम्स के वायर्ड BassX गेमिंग हेडफोन

अगर आप खुद के लिए एक ऐसा हेडफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं जिसे पहनकर आप आसानी से हाई क्वालिटी वाले गेम खेल सकें, साथ ही उसे चार्ज भी नहीं करना पड़े, तो कंसिस्टेंट इंफोसिस्टम्स ने एक ऐसा ही BassX गेमिंग हेडफ़ोन लॉन्च किया है। इसकी बनावट तो देखने में बढ़िया है ही, साथ ही इसके ईयरपैड का प्लेसमेंट भी बेहतर है जिसे आप आसानी से पहनकर लंबे समय तक गेम खेल सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे इमर्सिव साउंड तो सुनने को मिलेगा ही, साथ ही इसमें मिलने वाले माइक की वजह से आप आराम से बातचीत भी कर सकते हैं।

ऑडियो फीचर्स:

  • यह एक वायर्ड हेडसेट है जिसे गेमर्स, स्ट्रीमर्स और मल्टीमीडिया के शौकीनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • इसमें 50mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जिसकी वजह से आपको तेज़ और गहरे बेस के साथ आवाज सुनने को मिलती है। 
  • इसके अलावा इस हेडफोन में 20Hz–20kHz फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स मिलता है जिससे बिना किसी रुकावट के आसानी से हाई क्वालिटी ऑडियो का अनुभव किया जा सकता है। 
  • इस हेडफोन में 7.1 वर्चुअल साउंड मिलता है जिसकी वजह से आपको गूंजता हुआ साउंड सुनने को मिलेगा। 
  • इसके ज़रिए आप गेमिंग तो कर ही सकते हैं, साथ ही स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन मीटिंग भी दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ कर सकते हैं। 
  • इसमें 360 डिग्री एब्जॉर्बिंग माइक्रोफोन मिलता है जिससे आप आसानी से बातचीत कर सकते हैं।

बनावट और डिज़ाइन 

  • हेडफोन को वायर्ड डिज़ाइन में बनाया गया है जिसकी वजह से इसे चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
  • इस पर ब्रांड का नाम लिखा गया है, साथ ही RGB LED लाइट्स लगाई गई हैं जो देखने में आकर्षक लगती हैं और गेमिंग के अनुभव को भी नए स्तर पर लेकर जा सकती हैं।
  • इसके इयरमफ को बढ़िया लेदर के मटेरियल से बनाया गया है जो कानों के लिए आरामदायक होगा। इस वजह से इसे आप लंबे समय तक लगाकर गेम खेल सकते हैं।
  • इसे लैपटॉप, पीसी, फोन और अन्य डिवाइसेस से कनेक्ट करके आसानी से गेम खेले जा सकते हैं। 

कीमत कितनी होगी?

कंसिस्टेंट इंफोसिस्टम्स ब्रांड ने वायर्ड BassX गेमिंग हेडफोन लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत वेबसाइट पर ₹1,539 तक बताई जा रही है। इन हेडफोन को आप इसकी वेबसाइट से ले सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    इस तरह के लेख के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं।

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • वायर्ड BassX गेमिंग हेडफोन की कीमत कितनी है?
      +
      वायर्ड BassX गेमिंग हेडफोन की कीमत लगभग ₹1,539 तक है, जिसे आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं।
    • क्या वायर्ड BassX गेमिंग हेडफोन दमदार ऑडियो प्रदान करेगा?
      +
      जी हां, वायर्ड BassX गेमिंग हेडफोन दमदार ऑडियो प्रदान करेगा क्योंकि इसमें 50mm के डायनामिक ड्राइवर्स मिलते हैं जिससे आपको गहरे बेस के साथ बेहतरीन ऑडियो अनुभव मिलता है।
    • यह हेडफोन किन डिवाइसों के साथ कनेक्ट हो सकता है?
      +
      BassX हेडफोन PC, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल और स्मार्टफोन जैसे डिवाइसों के साथ कनेक्ट हो सकता है।
    • क्या BassX हेडफोन में माइक्रोफोन भी शामिल है?
      +
      जी हां, Consistent BassX गेमिंग हेडफोन में एक उच्च-गुणवत्ता वाला इन-बिल्ट या अटैचेबल माइक्रोफोन होता है जिससे आप आसानी से बातचीत कर सकते हैं।