YouTube वीडियो में अच्छी पिक्चर के साथ साफ ऑडियो भी जरूरी है, लेकिन हर शूट के लिए एक जैसा माइक्रोफोन काम नहीं करता है। डेस्क पर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए USB माइक्रोफोन काफी आसान सेटअप देते हैं, जबकि बाहर शूट करने या कैमरे के साथ चलने वाले वीडियो में वायरलेस या शॉटगन माइक्रोफोन ज्यादा उपयोगी रहते हैं। अमेज़न पर फिलहाल Shure MV7+, RØDE PodMic USB, Audio Technica AT2020, Elgato Wave:3 और RØDE VideoMic जैसे विकल्प अलग रिकॉर्डिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हैं। MV7+ में USB-C और XLR दोनों कनेक्शनों के साथ वॉइस आइसोलेशन और ऑटो लेवल मोड मिलते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें यूट्यूब विडियोज में क्लियर ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए 5 बढ़िया माइक्रोफोन मॉडल्स।
GRENARO Mic for YouTube
बाहर यट्यूब विडियो शूट करते समय आवाज पीछे नहीं छूटनी चाहिए
- YouTube वीडियो या व्लॉग बनाते समय अच्छी पिक्चर के साथ साफ आवाज भी जरूरी है। बाहर सड़क, बाजार या हवा वाली जगह पर फोन का माइक्रोफोन आसपास की आवाजों में आपकी आवाज को दबा सकता है। इस माइक्रोफोन में 3 लेवल का नॉइज़ रिडक्शन है, इसलिए शांत कमरे से लेकर ज्यादा शोर वाली जगह तक जरूरत के हिसाब से लेवल बदला जा सकता है।
- इस Bluetooth Microphone में स्पंज और विंडप्रूफ फर वाले दो फिल्टर मिलते हैं। घर के अंदर स्पंज फिल्टर और बाहर शूट करते समय फर वाला फिल्टर हवा की आवाज कम करने में मदद करता है। इसकी बैटरी करीब 6 घंटे तक चलती है। यानी शूटिंग के बीच बार-बार सेटिंग में उलझने के बजाय ध्यान कैमरे के सामने रहने पर रहता है।
01
Aokeo AROPRE Dual Wireless Lavalier Microphone
इंटरव्यू में दो लोगों की आवाज एक साथ रिकॉर्ड करनी हो
- यूट्यूब विडियोज पर अकेले बोलने और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ इंटरव्यू करने की जरूरत अलग होती है। इसी वजह से डुअल वायरलेस सेटअप इस माइक्रोफोन की सबसे काम की बात बन जाता है। इसमें 2 माइक और एक रिसीवर मिलता है, जिससे दो लोगों की आवाज एक साथ रिकॉर्ड की जा सकती है।
- बाहर शूट करते समय आसपास की आवाज रिकॉर्डिंग बिगाड़ सकती है। इसमें इंटेलिजेंट नॉइज़ रिडक्शन दिया गया है, जबकि वायरलेस रेंज करीब 100 फीट तक बताई गई है। टाइप-सी और लाइटनिंग कनेक्शन के लिए अडैप्टर भी मिलता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
String Swing Wireless Microphone for iPhone & Android
दो लोगों की बातचीत रिकॉर्ड करनी हो तो सेटअप आसान रहना चाहिए
- इंटरव्यू, पॉडकास्ट या दो लोगों वाला YouTube Video शूट करते समय एक ही माइक्रोफोन को दोनों के बीच घुमाना परेशानी बढ़ा देता है। इस Vlogging Mic में दो वायरलेस माइक्रोफोन और एक रिसीवर मिलत हैं, इसलिए दोनों लोगों की आवाज एक साथ रिकॉर्ड की जा सकती है। 360 डिग्री वॉइस पिकअप और नॉइज़ कैंसिलेशन आसपास की आवाज को कम करने में मदद करते हैं।
- शूटिंग के बीच बैटरी की चिंता भी कम रहती है। यह सेट 48 घंटे तक का कुल बैकअप देता है और करीब 65 फीट तक वायरलेस रेंज का दावा करता है। iPhone और Android के साथ प्लग एंड प्ले कनेक्शन मिलता है, इसलिए अलग ऐप या ब्लूटूथ सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती।
03
Digitek (DWM 123 2-in-1 Wireless Microphone System with Charging Case)
ग्राउंड रिपोर्टिंग शुरू होते ही माइक बदलने की जरूरत न पड़े
- दो लोगों के साथ वीडियो शूट करते समय अलग-अलग माइक संभालना काम को बेवजह मुश्किल बना सकता है। इस सेट में दो ट्रांसमीटर और एक टाइप-सी रिसीवर मिलते हैं, इसलिए एक ही फोन से दो लोगों की आवाज रिकॉर्ड की जा सकती है। 2.4GHz वायरलेस कनेक्शन करीब 60 मीटर तक की रेंज देता है, जिससे कैमरे से थोड़ा दूर जाकर बात करना भी आसान रहता है।
- शूटिंग के बीच छोटी चीजें ही सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। यहां दोनों माइक के लिए मैग्नेटिक कॉलर क्लिप मिलती है, जबकि चार्जिंग केस उन्हें साथ रखने और चलते समय चार्ज करने का काम करता है। एक माइक करीब 4.5 घंटे चलता है और केस के साथ कुल रनटाइम 15 घंटे से ज्यादा बताया गया है।
04
UTECTION by VOOK Wireless Mic
इंटरव्यू से व्लॉग तक, एक ही माइक सेटअप में दो आवाजें
- जब वीडियो में कभी अकेले बोलना हो और कभी किसी दूसरे व्यक्ति को साथ लेना हो, तब बार-बार माइक बदलने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। इस सेट में दो ट्रांसमीटर और एक टाइप-सी रिसीवर मिलता है, जिससे सोलो और दो लोगों की रिकॉर्डिंग दोनों की जा सकती है। 60 मीटर तक की वायरलेस रेंज आउटडोर शूट में कैमरे से कुछ दूरी बनाने की सुविधा देती है।
- शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों माइक को चार्जिंग केस में रखना आसान रहता है। इसमें मैग्नेटिक कॉलर क्लिप भी है, जबकि बिल्ट-इन माइक और DCP चिप आवाज को साफ रखने तथा बैकग्राउंड नॉइज़ कम करने के लिए काम करते हैं।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।