विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटा में सेना के ट्रक को गैस सिलेंडर से भरे ट्रेलर ने मारी टक्कर, जवान की मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:30 AM (IST)

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सेना के ट्रक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक जवान की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

ट्रेलर ने पीछे से मारी आर्मी ट्रक में टक्कर।

ट्रेलर ने पीछे से मारी आर्मी ट्रक में टक्कर।

HighLights

  1. कोटा में सेना के ट्रक को ट्रेलर ने टक्कर मारी।

  2. हादसे में एक जवान की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

  3. पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सेना के ट्रक को पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया।

हादसा सोमवार दोपहर दो बजे हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानपुरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस थाना अधिकारी दौलत साहू ने बताया कि ट्रेलर में गैस के खाली सिलेंडर रखे हुए थे। टक्कर के बाद सिलेंडर सड़क पर फैल गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से हटाया।

ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर

मृतक जवान नारायण लाल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का निवासी था। मृतक और घायल जवान सेना के ट्रक में पीछे बैठे थे, ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मारी तो दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। घायल जवान को उपचार के लिए कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार दोनों जवान कोटा स्थित सेना की छावनी में तैनात थे। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर फरार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।