विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: जोधपुर में लव जिहाद के मामले को लेकर शिकायत, लोगों के हत्थे ऐसे चढ़ा मुस्लिम युवक

Published: Mon, 21 Apr 2025 08:11 PM (IST)

जोधपुर में लव जेहाद का एक और मामला सामने आया है। इंदौर का एक मुस्लिम युवक जोधपुर की एक नाबालिग ...और पढ़ें

जोधपुर में बढ़ रहे हैं लव जिहाद के मामले
जोधपुर में बढ़ रहे हैं लव जिहाद के मामले

HighLights

  1. नाबालिग हिंदू लड़की से स्नैपचैट पर चैटिंग करता था
  2. मुस्लिम युवक ने अपना नाम अजय मालवीय रखा था
  3. लोगों ने पुलिस के हवाले किया, छानबीन जारी

जोधपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान का जोधपुर वर्तमान में लव जेहाद के मामलों को लेकर चर्चाओं में है। शहर के सूरसागर और माता का थान थाना क्षेत्र में ऐसे मामले सुलझे ही नहीं थे, इस बीच खांडा फलसा थाना क्षेत्र में एक और मामला सामने आया है।

एक के बाद एक लव जेहाद के मामले आ रहे हैं सामने

जहां इंदौर रहने वाला एक मुस्लिम युवक जोधपुर रहने वाली एक नाबालिग हिंदू लड़की से स्नैपचैट पर चैटिंग करता था और वह जोधपुर इस लड़की से मिलने के लिए आ पहुंचा। क्षेत्र वासियों को जब इस संबंध में शक हुआ तो उन्होंने युवक का आधार कार्ड मांगा, जिसके बाद युवक की पहचान एक मुस्लिम युवक के रूप में हुई है।

लड़की के परिजनों ने पॉक्सो सहित अन्य मामलों में युवक के खिलाफ थाने में शिकायत पेश की है।

क्लासरूम में छात्रा के साथ बैठा था बाहरी युवक, शक होने पर बुलाई गई पुलिस तो मचा लव जिहाद का शोर

मुस्लिम युवक ऐसे चढ़ा लोगों के हत्थे

 

दरअसल, जोधपुर के खांडा फलसा क्षेत्र से सुबह जब क्षेत्रवासी गुजरे तो उनहे एक युवक लड़की के साथ खड़ा दिखाई दिया था। लोगों ने जब उसे पूछा कि तुम कौन हो तब उसने कहा कि तुम्हें क्या मतलब है। लेकिन जब लोगों ने थोड़ी सख्ती दिखाई, तो युवक ने अपना नाम अजय मालवीय बताया । लेकिन जब लोगों ने उसके आधार कार्ड चेक किया तो वह मुस्लिम युवक निकला। इधर, मामला सामने आने के बाद नाबालिग लड़की ने उसके मुस्लिम होने से अभिज्ञता जाहिर की।

जिसके बाद लोगों ने उसे पड़कर खांडा फलसा थाना पुलिस को सौंप दिया। लड़की के परिजनों ने पॉक्सो सहित अन्य मामलों में युवक के खिलाफ थाने में शिकायत पेश की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध

गौरतलब है कि सूरसागर थाना क्षेत्र में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक द्वारा भाग ले जाने के मामले में लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए एक दिन पहले थाने का घेराव किया।

वहीं माता के थान थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती और युवक लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनाने के लिए कोर्ट पहुंचे थे जहां से हिंदूवादी संगठनों ने उसे पड़कर थाने के हवाले किया था, वहीं पश्चिम बंगाल से एक परिवार उदय मंदिर थाने पहुंचा, इस परिवार की बेटी एक मुस्लिम युवक के साथ भाग गई थी और उन दोनों ने जोधपुर से लाइव इन रिलेशनशिप के कागजात बनवाए थे।

घर से भागी तो गली में ही पकड़ी गई, लव जिहाद में फंसाने वाला युवक दे रहा धमकी- लड़की को वह उठाकर ले जाएगा चाहे…