राजस्थान: जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 15 घायल
राजस्थान के जोधपुर में एक कार और ट्रैवल टेम्पो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए।

जोधपुर में बड़ा हादसा (फोटो-एएनआइ)
HighLights
जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की जोरदार टक्कर हुई।
हादसे में तीन लोगों की मौत, पंद्रह लोग घायल हुए।
घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार शाम एक कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब 15 लोग घायल हैं।
सभी घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग गुजरात लौट रहे थे।
जोधपुर हादसे में 3 लोगों की मौत
मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक, विकास राजपुरोहित ने बताया, 'यह गुजरात का एक ही परिवार है, जो शायद गुजरात से रामदेवरा जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।'
विकास राजपुरोहित ने हादसे के बारे में आगे जानकारी देते हुए कहा, 'हमें शाम करीब 7:00 बजे इस घटना की सूचना मिली और हमने सभी जरूरी इंतजाम किए। अब तक चार एम्बुलेंस के जरिए लगभग 14-15 लोग यहां पहुंच चुके हैं। इस समूह में 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।'
(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत