विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 07:54 AM (IST)

राजस्थान के कोटा में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई।

कोटा में बड़ा सड़क हादसा (फोटो-स्क्रीनग्रैब/सोशल मीडिया)

कोटा में बड़ा सड़क हादसा (फोटो-स्क्रीनग्रैब/सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कोटा में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

  2. खाटू श्यामजी से लौट रहे थे एक ही परिवार के सदस्य

  3. क्रूजर गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई, ड्राइवर की झपकी कारण

डिजिटल डेस्क, जयपुर। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना रात करीब 2:00 बजे शंभूपुरा गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार 'क्रूजर' गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

जान गंवाने वालों में उषा बाई, सुशीला, कैलाश, सान्वी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल, जाह्नवी और माधवी शामिल हैं। घायल हुए 6 लोगों को एम्बुलेंस के जरिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु

गाड़ी में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। ये सभी लोग राजस्थान से खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही के वजह से ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है ड्राइविंग के वक्त उसे झपकी लग गई थी।

हादसे की खबर मिलते ही सिटी पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं। पुलिस और बचाव दलों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ितों की देखभाल के लिए अस्पताल में एक मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, जिनमें अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM-सिटी) भी घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंचे।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।