विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मदन राठौड़ कौन हैं? जिन्हें मिली राजस्थान BJP की कमान, निर्विरोध चुनाव जीत रचा इतिहास

Published: Sat, 22 Feb 2025 04:05 PM (GMT+05:30)

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। उनको निर्विरोध चुना गया। इससे पहले जुलाई ...और पढ़ें

मदन राठौड़ बने राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष। (फोटो- X/@BhajanlalBjp)
मदन राठौड़ बने राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष। (फोटो- X/@BhajanlalBjp)

HighLights

  1. मदन राठौड़ को चुना गया राजस्थान बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष।
  2. मदन राठौड़ सुमेरपुर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

पीटीआई, जयपुर। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने शनिवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के बाद भाजपा राजस्थान अध्यक्ष का पद बरकरार रखा है। इससे पहले उनको पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जुलाई 2024 में राजस्थान भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था।

इसके बाद उनको चुनावी प्रक्रिया के तहत पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद से वह एक बार फिर से राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं।

पहले भी थे प्रदेश अध्यक्ष

जानकारी दें कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू हो गई। राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। राठौड़ को पिछले साल जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारी और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। शुक्रवार को नामांकन पत्रों के पांच सेट जमा किए गए और सभी प्रस्तावों में मदन राठौड़ का नाम था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्य भी राज्य से चुने गए। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेंगे।

जानिए कौन हैं मदन राठौड़?

बता दें कि मदन राठौड़ मूल रूप से पाली जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद हैं। मदन राठौड़ पाली जिले की सुमेरपुर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने 1972 से लेकर 1978 तक संघ के प्रचारक के रूप में काम किया था। राठौड़ पांच बार बीजेपी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, दौसा की सालावास जेल से की गई कॉल

यह भी पढ़ें: 'दादी' पर बवाल, राजस्थान विधानसभा में आधी रात को कीर्तन करने लगे कांग्रेस विधायक; जानिए किस बात पर मचा हंगामा