विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सतीश पूनिया को बताया 'उगता सूरज', अटकलें तेज

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Tue, 15 Nov 2022 04:20 PM (IST)

Rajasthan Politics केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया को उगता सूरज कहकर भाजपा की कार्यसमिति ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सतीश पूनिया को बताया 'उगता सूरज', अटकलें तेज। फाइल फोटो
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सतीश पूनिया को बताया 'उगता सूरज', अटकलें तेज। फाइल फोटो

जयपुर, एजेंसी। Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) को 'उगता सूरज' कहकर भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। झुंझुनू में हो रही भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में मेघवाल ने कहा कि उगते सूरज को जल देने की हमारी परंपरा है, तो आइए हम सब एक साथ आएं और सतीश पूनिया के साथ चलें।

झुंझुनूं में भाजपा कार्यसमिति की बैठक

आइएएनएस के मुताबिक, यह पहला मौका है, जब किसी वरिष्ठ नेता ने राज्य पार्टी इकाई में गुटबाजी पर कोई बयान दिया है।केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि मैं आप सभी से सतीश पूनिया के साथ आने और एक साथ चलने के लिए कहता हूं। जब मेघवाल ने झुंझुनूं में भाजपा कार्यसमिति की बैठक यह बात कही, तब राज्य के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्य प्रभारी अरुण सिंह नहीं थे।

तो ऐसा कर सकती है भाजपा

मेघवाल का बयान ऐसे समय आया है, जब केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि पार्टी राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी। इस बीच, पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को स्थानीय चेहरा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक नेता का नाम सुझा सकती है।

अरुण सिंह भी कर चुके हैं सतीश पूनिया की तारीफ

इससे पहले अरुण सिंह भी सतीश पूनिया की तारीफ कर चुके हैं। उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदेश अध्यक्षों में से एक करार दिया थे।  

राजस्थान में इस सीट पर हो रहा है उपचुनाव

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट के लिए पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अशोक पिंचा को प्रत्याशी बनाया है। पिंचा पूर्व में एक बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पिंता के नाम की मंगलवार को घोषणा की है। वे बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उधर, कांग्रेस से इस सीट पर अनिल शर्मा का टिकट तय माना जा रहा है। कांग्रेस विधायक स्व.भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यह उप चुनाव हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा निकालेगी भाजपा