विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उदयपुर: गलत इंजेक्शन से CA छात्रा की मौत, भीलवाड़ा में मेडिकल स्टोर पर आगजनी

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:35 PM (IST)

भीलवाड़ा में 17 वर्षीय सीए छात्रा की कथित गलत इंजेक्शन से मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मेडिकल स्टोर पर जमकर हंगामा किया।

उदयपुर में CA छात्रा की मौत (जागरण)

उदयपुर में CA छात्रा की मौत (जागरण)

HighLights

  1. 17 वर्षीय सीए छात्रा की गलत इंजेक्शन से मौत।

  2. भीलवाड़ा में मेडिकल स्टोर पर आगजनी, पत्थरबाजी हुई।

  3. पुलिस ने मेडिकल स्टोर सीज किया, संचालक फरार।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में बुखार की दवा लेने गई 17 वर्षीय सीए छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हुआ।

गुस्साए परिजनों और मोहल्लेवासियों ने मेडिकल स्टोर के बाहर प्रदर्शन किया और शटर पर आग लगा दी। लोगों ने दुकान पर पत्थर भी फेंके। पुलिस ने मेडिकल स्टोर सीज कर दिया है, जबकि संचालक फरार बताया जा रहा है।

गलत इंजेक्शन की वजह से मौत

परिजनों के अनुसार प्राची मेहता को 11 नवंबर को हल्का बुखार था। वे सुभाष नगर डिस्पेंसरी के सामने स्थित लव-कुश मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे थे।

आरोप है कि संचालक रामप्रसाद ने दवा के बजाय इंजेक्शन लगाया। इसके बाद प्राची की तबीयत बिगड़ गई। पैर में सूजन और फफोले होने के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उदयपुर रेफर किया गया। शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई के अनुसार, पुलिस ने मेडिकल स्टोर सीज कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने संचालक का लाइसेंस निरस्त करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- मामा-भांजे के रिश्ते और आस्था की अनूठी कहानी: भागलपुर के बूढ़ानाथ घाट पर आकार ले रहा बिहार का पहला छठ माता मंदिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।