विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान के टोंक में किशोर ने की आत्महत्या, परिवार ने धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

Published: Fri, 15 May 2026 10:10 AM (GMT+05:30)

राजस्थान के टोंक में एक 17 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। परिवार ने नाबालिग लड़की और अन्य लोगों पर ...और पढ़ें

यह फोटो एआई से बनाई गई है।

यह फोटो एआई से बनाई गई है।

HighLights

  1. टोंक में 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

  2. परिवार ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप लगाया

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, शिकायत दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक जिले में किराए के मकान में रहने वाले एक 17 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली। वहीं, मौत के बाद उसके परिवार ने एक नाबालिग लड़की सहित कई लोगों पर उत्पीड़न करने, धमकियां देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि किशोर की मां और भाई ने एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें नाबालिग लड़की, उसके परिवार के सदस्य और कुछ अन्य युवकों के नाम शामिल हैं।

लड़के पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव था : परिवार 

परिवार ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से लड़के को बार-बार धमकियां दी जा रही थीं और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि उसे खतना (सुन्नत) करवाने के लिए मजबूर किया गया था और वह इसके लिए मेडिकल इलाज भी करवा रहा था।

लड़के की मां, जो टोंक जेल में काम करती हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा लगभग दो साल से मुस्लिम समुदाय के लड़कों के साथ रह रहा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक मुस्लिम लड़की उसके संपर्क में आई और बाद में फोन पर उससे बहुत बातें होती थी।

परिवार ने आगे बताया कि उन्हें इस बारे में आठ महीने पहले पता चला था और उन्होंने लड़के की काउंसलिंग भी कराई थी। टोंक कोतवाली के स्टेशन ऑफिसर भंवरलाल वैष्णव ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के 20 जिलों से हिरासत में लिए गए 60 संदिग्ध जासूस, एटीएस कर रही पूछताछ