विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान के 20 जिलों से हिरासत में लिए गए 60 संदिग्ध जासूस, एटीएस कर रही पूछताछ

Published: Fri, 15 May 2026 07:19 AM (GMT+05:30)

हिरासत में लिए गए कई संदिग्धों के मोबाइल फोन में सैन्य क्षेत्रों की फोटो सहित कई तरह की जानकारी मिली ...और पढ़ें

राजस्थान के 20 जिलों से हिरासत में लिए गए 60 संदिग्ध जासूस (सांकेतिक तस्वीर)

राजस्थान के 20 जिलों से हिरासत में लिए गए 60 संदिग्ध जासूस (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. जयपुर, बाड़मेर, अजमेर, जोधपुर सहित 20 जिलों से पकड़े संदिग्ध

  2. कई संदिग्धों के पास से सैन्य क्षेत्रों की फोटो सहित कई तरह की जानकारी मिली है

जागरण संवाददाता, जयपुर। पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से इंटरनेट मीडिया के जरिये राजस्थान के करीब पांच दर्जन युवाओं को जोड़ने की साजिश का राजफाश हुआ है। इन युवाओं को पे-पर-टास्क मॉडल से जोड़ा जा रहा था।

इस मॉडल के तहत युवाओं को हर संवेदनशील एवं सैन्य क्षेत्रों की जानकारी के बदले पैसे दिए जाते हैं। मुखबिर की सूचना पर राजस्थान एटीएस ने राज्य के 20 जिलों से करीब 60 संदिग्ध जासूसों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए कई संदिग्धों के मोबाइल फोन में सैन्य क्षेत्रों की फोटो सहित कई तरह की जानकारी मिली है। एटीएस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को अलग-अलग टीमों ने जयपुर, बाड़मेर, अजमेर, जोधपुर सहित 20 जिलों से करीब 60 जासूसों को हिरासत में लिया है।

जांच में सामने आया कि भट्टी इंटरनेट मीडिया के जरिये पहले युवाओं को ऑनलाइन गेम व पैसों का लालच देकर अपने साथ जोड़ता है और फिर उनसे संवेदनशील जानकारियां और फोटो मंगवाता है।

एटीएस इस बात की जांच में जुटी है कि भट्टी से युवाओं को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जोड़ने का काम कौन-कौन लोग करते हैं। ऐसे लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।