विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत की सीमा अब पहले से ज्यादा सुरक्षित: राजनाथ सिंह

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 01:10 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से पाकिस्तान और बांग्लादेश बार्डर पर दीवार बनाने की बात कही जा चुकी है।

भारत की सीमा अब पहले से ज्यादा सुरक्षित: राजनाथ सिंह
भारत की सीमा अब पहले से ज्यादा सुरक्षित: राजनाथ सिंह

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे, यहाँ  उन्होंने मोदी फेस्ट कार्यक्रम का उद्धाटन किया। मोदी फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन NDA सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है। इससे पहले आज राजनाथ सिंह के जयपुर पहुंचने पर सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और प्रदेश गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया गया।

मोदी फेस्ट के उद्धाटन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने  पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इन दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जारी किसान आंदोलन पर कहा कि जब तक हिंदुस्तान का किसान धनवान नहीं होता, तब तक हिंदुस्तान को धनवान बनाने की हमारी कल्पनी पूरी नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुनी करने लिए प्रयासरत हैं।

गृह मंत्री ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष विराम पर कहा कि भारत का बार्डर पर पहले की तुलना में अब ज्यादा सुरक्षित हैं और आने वाले दिनों में इन्हें और भी सुरक्षित बनाने को लेकर कोशिशें की जा रही हैं।  

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में हमारे बार्डर ज्यादा सुरक्षित होंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से पाकिस्तान और बांग्लादेश बार्डर पर दीवार बनाने की बात कही जा चुकी है।

यह भी पढें: किसानों का नहीं देश के 50 बड़े लोगों का कर्ज माफ कर रही सरकार:राहुल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।