विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 73.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:57 AM (IST)

राजस्थान पुलिस ने नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 73.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान पुलिस ने नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में 73 करोड़ 64 लाख 64 हजार 948 रुपए की चल-अचल संपत्तियां कुर्क, फ्रीज और सीज की हैं।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में 63 इस्तगासे सक्षम प्राधिकारी को भेजे गए थे, जिनमें से 38 मामलों में कुर्की व जब्ती के अंतिम आदेश स्वीकृत हो चुके हैं। 25 मामलों में प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के अनुसार कार्रवाई में मकान, दुकान, कृषि भूमि, आवासीय भूखंड और कार, पिकअप, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल सहित विभिन्न संपत्तियां शामिल हैं।

चित्तौड़गढ़ में 20.35 करोड़, बारां में 18.48 करोड़, झालावाड़ में 12.65 करोड़ और प्रतापगढ़ में 8.24 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है।

नागौर, जोधपुर ग्रामीण व हनुमानगढ़ में भी 3.05 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। उदयपुर में विपिन गिरी गोस्वामी की 26 लाख रुपए की संपत्ति की जब्ती स्वीकृत हुई है।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नशे की कमाई से खड़ी हर संपत्ति जब्त की जाएगी। एएनटीएफ तस्करों की कुंडली खंगालकर संबंधित जिलों में कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान SET 2026: जयपुर में पेपर बांटने में देरी के आरोप में उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर निकले

यह भी पढ़ें- राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस