विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ा, 257 उप प्रधान सीटें जीतीं; BJP को मिली 91 सीट

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:42 PM (IST)

राजस्थान में करीब दो माह तक चली पंचायत चुनाव प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया।

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत (प्रतीकात्मक फोटो)

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. राजस्थान पंचायत चुनाव प्रक्रिया शनिवार को हुई समाप्त।

  2. कांग्रेस ने 257 उप प्रधान सीटें जीतीं, भाजपा को 91।

  3. चुनाव आचार संहिता समाप्त, सरकारी कामकाज को मिलेगी गति।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में करीब दो माह तक जारी रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। इसके साथ ही शनिवार को चुनाव आचार संहिता समाप्त हो गई।

शनिवार को 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में उप प्रधान के लिए मतदान हुआ है। इनमें से कांग्रेस को 257 सीटें मिली। वहीं भाजपा 91, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 34, भारत आदिवासी पार्टी 10, सीपीआइएम तीन उप प्रधान बनाने में कामयाब रही है। कुल 23 पंचायत समितियों में उप प्रधान निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं।

पंचायत चुनाव में भाजपा से आगे रही कांग्रेस

चार चरणों के पंचायत चुनाव में कांग्रेस भाजपा से आगे रही। करीब दो माह तक चली चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य से लेकर जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव हुए।

शनिवार शाम को चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब सरकारी कामकाज को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- जयपुर में मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, दीवार पर चिपका मिला सुसाइड नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।