विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election: कांग्रेस का गेम पलटने आज जयपुर आएंगे PM Modi, भाजपा के चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 25 Sep 2023 07:30 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर जयपुर आएंगे। मोदी दोपहर तीन बजे जयपुर के वाटिका में जनसभा ...और पढ़ें

राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी। फाइल फोटो।
राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी। फाइल फोटो।

HighLights

  1. एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर आएंगे पीएम मोदी
  2. राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव अभियान की करेंगे शुरूआत

जागरण संवाददाता, जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर जयपुर आएंगे। मोदी दोपहर तीन बजे जयपुर के वाटिका में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा भाजपा की चार परिवर्तन संकल्प यात्राओं के समापन समारोह के रूप में आयोजित की जा रही है। प्रदेश भाजपा ने पीएम की सभा को ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा के चुनावी अभियान की करेंगे शुरूआत

माना जा रहा है कि पीएम की सभा से राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी। सभा को संबोधित करने से पहले पीएम जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली धानक्या गांव में भी जाएंगे।

पार्टी की महिला नेता संभाल रही हैं सभी व्यवस्था

पीएम की सभा की सभी व्यवस्थाएं पार्टी की महिला नेता और कार्यकर्ता संभाल रही है। भाजपा के प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से ''नारी शक्ति वंदन'' विधेयक को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की सभा की समस्त जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी।

यह भी पढ़ेंः कार्यकर्ता महाकुंभ में PM मोदी आज भरेंगे जोश, दिलाएंगे विजय संकल्प

महिला मोर्चा के हाथ में रहेगा मंच संचालन से लेकर सभी व्यवस्था

मंच संचालन से लेकर पंडाल में बैठने की व्यवस्था महिला मोर्चा के हाथ में रहेगी। प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पीएम की सभा की तैयारियों को लेकर रविवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ेंः  कड़ी सुरक्षा के बीच आज पीएम मोदी पहुंचेंगे भोपाल, SPG ने छह बार किया रिहर्सल