विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद बवाल, हारे प्रत्याशी के समर्थकों का पोलिंग पार्टी पर हमला, मजिस्ट्रेट की कार फूंकी

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:12 AM (IST)

राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हारे हुए सरपंच उम्मीदवार के समर्थकों ने पोलिंग टीम पर हमला कर दिया।

HighLights

  1. बांसवाड़ा में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा भड़की।

  2. हारे हुए सरपंच उम्मीदवार के समर्थकों ने हमला किया।

  3. पोलिंग टीम पर हमला, मजिस्ट्रेट की गाड़ी जलाई।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक हारे हुए सरपंच उम्मीदवार के समर्थकों ने पोलिंग टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में कई चुनाव कर्मी घायल हो गए और जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी गई।

चुनाव हारने के बाद भड़के समर्थक

पुलिस ने न्यूज एजेंसी PTI को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सोमवार रात छोटी सरवा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली बावड़ी निनामा ग्राम पंचायत में हुई।

यहां उम्मीदवार ललित कुमार 32 वोटों से सरपंच का चुनाव हार गए थे। परिणाम घोषित होने के बाद उनके समर्थक भड़क गए और उन्होंने पोलिंग टीम पर हमला कर दिया।

भीड़ ने पथराव और आगजनी की

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ ने पथराव किया और चुनाव कर्मियों के साथ मारपीट भी की। उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में भी आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और हिंसा व आगजनी में शामिल होने के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया। मीणा ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: थाईलैंड की महिला यूट्यूबर से उदयपुर में अभद्रता, ऑटो चालक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।