राजस्थान: थाईलैंड की महिला यूट्यूबर से उदयपुर में अभद्रता, ऑटो चालक गिरफ्तार
उदयपुर में एक थाई यूट्यूबर के साथ नगर निगम के मेले में ऑटो चालक ने अभद्रता की। युवती की लाइव ...और पढ़ें

उदयपुर में थाई यूट्यूबर से अभद्रता (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
थाई यूट्यूबर से उदयपुर मेले में ऑटो चालक ने की अभद्रता।
यूट्यूबर की लाइव स्ट्रीमिंग में आरोपी की हरकत हुई रिकॉर्ड।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर घूमने आई थाईलैंड की एक यूट्यूबर के साथ नगर निगम के मेले में अभद्रता का मामला सामने आया है। युवती टाउनहाल में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोबाइल से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी।
इसी दौरान वहां पहुंचे ऑटो चालक ने उससे बार-बार ‘लिप किस प्लीज’ कहकर किस की मांग की।
युवती के मोबाइल में आरोपित की यह हरकत रिकार्ड हो गई। उसने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान आफताब के रूप में हुई है। उसने दो दिन तक युवती को अपने ऑटो से शहर के अलग-अलग स्थानों पर घुमाया था। 13 नवंबर को युवती उसके ऑटो से मेले में पहुंची थी।
युवती ने 14 नवंबर को यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया और घटना को लेकर संदेश भी लिखा। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।