विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: राजस्थान में नई सरकार बनते ही अपराधियों में खौफ! जज से गिड़गिड़ाकर बोला सलमान- बचा लो, मेरा एनकाउंटर हो जाएगा

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 19 Dec 2023 02:03 PM (IST)

राजस्थान के प्रतापगढ़ में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक अदालत में ही पिस्टल ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ की अदालत में एक युवक पिस्टल लेकर पहुंच गया (जागरण ग्राफिक्स)
प्रतापगढ़ की अदालत में एक युवक पिस्टल लेकर पहुंच गया (जागरण ग्राफिक्स)

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में बीजेपी सरकार के आते ही अपराधियों में खौफ देखने को मिल रहा है। प्रदेश के प्रतापगढ़ में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवक पिस्टल लेकर ही कोर्ट पहुंचा गया। इस दौरान युवक जज के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। पिस्टल लेकर कोर्ट पहुंचे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि युवक को पुलिस द्वारा एनकाउंटर होने का डर था। दरअसल, आरोपी शख्स आपसी रंजिश में किसी दूसरे शख्स पर गोली चलाकर आया था। आरोपी को डर था कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी, इसलिए वो पिस्टल लेकर जज के सामने पहुंच गया। आरोपी का नाम सलमान बताया जा रहा है।

पिस्टल लेकर जज के सामने सरेंडर

सलमान पिस्टल लेकर कोर्ट में जज के सामने पहुंच गया। इस दौरान जज भी हैरान रह गए। सलमान ने इस दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया। सलमान ने बताया कि उसकी मछली की दुकान है। सामने वाले ने धमकी दी थी कि मेरे धंधे में आया तो जान से मार दूंगा। सलमान ने कहा कि मैं अदालत में सरेंडर करने आया हूं। मैं अपना जुर्म कबूल करता हूं।

मामले में क्या बोली पुलिस?

वहीं, पूरे मामले में पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ के कच्ची बस्ती इलाके में सलमान नाम के शख्स ने फायरिंग की थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। रात को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आगे बताया कि सलमान और उसके साथियों की दबिश देकर तलाश की जा रही थी। सलमान कोर्ट में हथियार लेकर पहुंचा। सलमान ने सरेंडर करने की कोशिश की है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

गोगामेड़ी हत्या केस में सात आरोपितों को भेजा गया जेल, शूटरों तक हथियार-पैसा पहुंचाने वाला अब भी फरार