विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर में बाइक-कार की टक्कर के बाद बवाल, बीच सड़क जमकर मारपीट

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:41 PM (IST)

जयपुर के SFS चौराहे पर बाइक-कार की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

जयपुर में बाइक-कार की टक्कर के बाद बवाल। (सोशल मीडिया)

जयपुर में बाइक-कार की टक्कर के बाद बवाल। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जयपुर के SFS चौराहे पर बाइक-कार की टक्कर हुई।

  2. टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में SFS चौराहे पर शुक्रवार शाम मामूली टक्कर के बाद हंगामा हो गया। बाइक और कार की भिड़ंत के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर एक युवकी-युवती सवार थे, जबिक कार में 2-3 युवक थे। बाइक और कार की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में बहस शुरु हुई और देखते ही देखते यह हाथापाई में बदल गई। सड़क के बीचो-बीच लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार युवती झगड़ा रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश करती दिख रही है, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसकी भी नहीं सुनी और वह भी धक्का-मुक्की की चपेट में आ गई। इस हंगामें के चलते कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी जाम हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर शिप्रपथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। शिप्रापथ थानाधिकारी ने बताया कि शांति भंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- जयपुर के आमेर किले में मिला करीब 400 साल पुराना जलाशय, संरक्षण और नवीनीकरण का काम शुरू

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।