विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर के आमेर किले में मिला करीब 400 साल पुराना जलाशय, संरक्षण और नवीनीकरण का काम शुरू

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:48 PM (IST)

जयपुर के आमेर किले के मानसिंह महल में लगभग 400 साल पुराना वर्षा जल संग्रहण जलाशय मिला है। पुरातत्व विभाग ...और पढ़ें

आमेर किले में 400 साल पुराना जलाशय मिला।

आमेर किले में 400 साल पुराना जलाशय मिला।

HighLights

  1. आमेर किले में 400 साल पुराना जलाशय मिला।

  2. मानसिंह महल के नीचे स्थित है यह जलाशय।

  3. संरक्षण और नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर के आमेर किले के सबसे प्राचीन हिस्से मानसिंह महल में करीब चार सौ वर्ष पुराना वर्षा जल संग्रहण जलाशय (टांका) मिला है। यह जलाशय बारादरी के ठीक नीचे स्थित है।

राज्य सरकार के पुरातत्व विभाग ने इसकी जानकारी मिलने के बाद संरक्षण और नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया है। काम पूरा होने पर पर्यटक इसे देख सकेंगे।जलाशय इस बात का प्रमाण है कि सदियों पहले भी तत्कालीन राजपरिवार पानी के महत्व को समझता था और महलों की बनावट में जल संग्रहण की व्यवस्था करता था। पारंपरिक वास्तुकला में बारिश का पानी सहेजने के लिए बारीकी से योजना बनाई जाती थी।

महल की छतों, खुले गलियारों और छज्जों से बहने वाला पानी विशेष व्यवस्था के जरिए भूमिगत जलाशय तक पहुंचाया जाता था। आमेर महल के अधीक्षक राकेश छोलक और आमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की निगरानी में संरक्षण कार्य जारी है।

मानसिंह महल 16वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में तैयार हुआ था और आज भी आमेर किले के प्राचीन हिस्से में शामिल है। संरक्षण के दौरान बारादरी के पूर्वी हिस्से की पाथ-वे संरचना के पत्थर और पट्टियां हटाई गईं, जिससे नीचे मौजूद जलाशय सामने आया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board Date sheet 2027: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट कब होगी जारी? यहां देखें शिफ्ट और एग्जाम डेट सहित पूरी डिटेल