विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan Board Date sheet 2027: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट कब होगी जारी? यहां देखें शिफ्ट और एग्जाम डेट सहित पूरी डिटेल

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:21 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 11:24 AM (IST)

राजस्थान बोर्ड की ओर से RBSE Board 10th 12th Datesheet 2027 जल्द ही जारी की जा सकती है। परीक्षा फरवरी माह से शुरू हो सकती है।

Rajasthan Board 10th 12th Datesheet 2027: यहां देखें पूरी जानकारी।

Rajasthan Board 10th 12th Datesheet 2027: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जलल्द जारी होगी बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट।

  2. बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से शुरू होने के उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को बेसब्री से Rajasthan 10th 12th Datesheet 2027 जारी होने का इंतजार है। पिछले सालों के रुझानों को देखें तो RBSE 10th Datesheet 2027 और RBSE 12th Datesheet 2027 दिसंबर या जनवरी माह तक जारी कर दी जाती है। ऐसे में तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट इस बार भी दिसंबर या जनवरी माह के पहले सप्ताह तक जारी की जा सकती है।

कहां से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

राजस्थान कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट की घोषणा RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की जाएगी।

यहां देखें पिछले सालों का ट्रेंड

साल 2026 बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट की घोषणा 19 दिसंबर, 2025 के दिन की गई थी। इसके साथ ही 2025 में डेटशीट 15 जनवरी, साल 2024 में 13 जनवरी और साल 2023 में डेटशीट 13 जनवरी को जारी की गई थी।

कब से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षा

कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू हो सकती है। यह परीक्षाएं मार्च तक आयोजित कराई जाएगी। राजस्थान बोर्ड की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाती है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:15 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक आयोजित कराई जाती है।

इन 4 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे RBSE Datesheet 2027

राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जा सकती है। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए 4 तरीकों से डेटशीट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर RBSE Board Datesheet 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद टाइमटेबल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी, 28 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका