हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: क्रूजर-स्कॉर्पियो की टक्कर में 3 की मौत, 22 घायल
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और 22 लोग घायल ...और पढ़ें
-1774896927426_m.webp)
स्कार्पियो और क्रूजर की टक्कर। (प्रतीकात्मक)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्कार्पियो और क्रूजर वाहन की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
क्रूजर में सवार लोग हरियाणा में एक शोक सभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र मीणा ने बताया की बाईपास पर दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हुई।
जिससे मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में घायल 16 लोग क्रूजर में सवार थे ।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बाइक टकराने से शुरू हुए झगड़े का खूनी अंत, बीच-बचाव कर रहे युवक की चाकू मारकर हत्या; तीन घायल
