विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: सी.पी.जोशी ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप, बोले- 'यह राजस्थान है या तालिबान'

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 08 Apr 2023 08:47 AM (IST)

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उदयपुर में ...और पढ़ें

सी.पी.जोशी ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
सी.पी.जोशी ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उदयपुर में 2 महीने तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इस मामले को जोशी ने जोरों शोरों से उठाया। वहीं उन्होंने इसकी तुलना तालिबान से कर दी।

"राजस्थान है या तालिबान"

उन्होंने कहा कि राजस्थान सद्भावना वाला राज्य रहा है यहां धर्म के लोग त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन यह राजस्थान के लिए दुर्भाग्य है कि हनुमान जयंती और राम नवमी के लिए शोभायात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। उन्होंने सरकार की इस नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह राजस्थान है या तालिबान यह समझ से परे है। आखिर किस को खुश करने के लिए गहलोत एक वर्ग विशेष को निशाना बना रहे हैं।

तुष्टिकरण का लगाया आरोप

उदयपुर में धारा 144 लगाने को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गलत बताया और उन्होंने कहा कि इस आदेश से साफ हो गया है कि सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। जोशी ने शुक्रवार को जयपुर संभाग के नेताओं की बैठक लेने के बाद प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर रणनीति बनाई । जोशी ने कहा कि सभी संभागीय मुख्यालयों में संगठन को मजबूत किया जाएगा।

पार्टी के लिए रणनीति तैयार करेंगे जोशी

प्रत्येक स्तर पर बैठक कर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा होगी। वहीं उन्होंने कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर कहा कि समय के साथ सब चीजें होंगी। मैं पार्टी का सामान लेकर कार्य करता हूं। जोशी ने आगे कहा कि हमारे यहां जो भी निर्णय होते हैं वह सामूहिक होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष अकेला कुछ नहीं कर सकता टीम भावना के साथ काम किया जाता है, उसी के अनुरूप आने वाले दिनों में पार्टी अपनी रणनीति बनाकर काम करेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan:जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, कहा- शिक्षा का प्रचार प्रसार है जरूरी

जयपुर बम ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले जोशी

सीपी जोशी ने गहलोत की सरकार को जयपुर में हुए बम ब्लास्ट के संबंध में भी निशाना साधा। जोशी ने शुक्रवार शाम को जयपुर बम विस्फोट मामले के पीड़ितों से भी मिले। उन्होंने यह भी कहा कि जयपुर बम ब्लास्ट मामले में आरोपी की बरी को लेकर बीजेपी द्वारा प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जाएंगे।‌ इस दौरान पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता एवं अन्य नेता उनके साथ थे।

यह भी पढ़ें- PM मोदी का आज तेलंगाना दौरा, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी; कई परियोजनाओं की भी देंगे सौगात