विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान में तैयार हुआ ओम आकार का दुनिया का पहला मंदिर, सीएम भजनलाल शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Published: Tue, 20 Feb 2024 05:00 AM (IST)

एक ओर देश में जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर राजस्थान के पाली में विश्व के पहले ओम (ऊं) आकर के मंदिर का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महादेव का अभिषेक कर मंदिर की भव्यता को निहारा और कहा कि ये सनातन धर्म का अमृतकाल है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने दुनिया के पहले ओम आकार के मंदिर का किया उद्घाटन।
सीएम भजनलाल शर्मा ने दुनिया के पहले ओम आकार के मंदिर का किया उद्घाटन।

HighLights

  1. सीएम भजनलाल शर्मा ने दुनिया के पहले ओम आकार के मंदिर का किया उद्घाटन
  2. कार्यक्रम में स्वामी महेश्वरानंद के 60 देश से 1500 से अधिक विदेशी अनुयायी भी आए

जेएनएन, पाली। एक ओर देश में जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान के पाली में विश्व के पहले ओम (ऊं) आकर के मंदिर का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महादेव का अभिषेक कर मंदिर की भव्यता को निहारा और कहा कि ये सनातन धर्म का अमृतकाल है।

60 देश से 1500 से अधिक विदेशी अनुयायी हुए शामिल

कार्यक्रम में स्वामी महेश्वरानंद के 60 देश से 1500 से अधिक विदेशी अनुयायी भी आए ।मुख्यमंत्री ने धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की मंदिर की भव्यता को देखकर हर्ष हो रहा है। भारतवर्ष अनादिकाल से योग का विश्वगुरु रहा। भारत के अमृतकाल में अद्भुत ऊं मंदिर का उद्घाटन गौरव का विषय है।

2000 स्तंभों पर टिका है मंदिर

आयोजित कार्यक्रम के तहत शिखर कलश, ध्वज दंड, मूर्ति प्रतिष्ठा की गई। पाली के जागरण गांव में स्थित ऊं मंदिर 2000 स्तंभों पर टिका है। 30 साल से इसका निर्माण कार्य चल रहा था, जो अब पूरा हुआ। इस कार्य को पूरा करने के लिए 500 मजदूर एवं विदेशी लगे थे। 250 एकड़ से भी अधिक जमीन पर फैले परिसर में विश्वविद्यालय व अस्पताल समेत अन्य तरह की सुविधाएं भी हैं।

यह भी पढ़ेंः चार दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, राहुल गांधी पर हुईं हमलावर; कहा- जनता में कांग्रेस के प्रति गुस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।