विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अग्निवीर, EVM और SIR पर राहुल गांधी को खुली चुनौती, अश्विनी वैष्णव बोले- संसद में करें बहस

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:49 PM (IST)

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी को अग्निवीर योजना पर लोकसभा में बहस की चुनौती दी है।

रेलमंत्री वैष्णव ने अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी को चुनौती दी

रेलमंत्री वैष्णव ने अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी को चुनौती दी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अग्निवीर योजना पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना बेहद सफल रही है।

एसआईर और ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या 1947 के बाद देश में पहली बार एसआइआर हो रहा है? वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी एसआइआर की प्रक्रिया अपनाई गई थी। मतदाता सूची को शुद्ध और प्रामाणिक रखना जरूरी है।

वैष्णव ने अग्निवीर योजना पर राहुल को चुनौती दी

गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने वालों को बेनकाब करना चाहते हैं। भाजपा और एनडीए का हमेशा संविधान में विश्वास रहा है, जबकि कांग्रेस संविधान की हत्या करने में लगी है।

उन्होंने कहा संविधान की किताब दिखाने वालों को यह भरोसा नहीं कि उसमें क्या लिखा है। संसद लोकतंत्र का मंदिर है, वहां बहस होनी चाहिए।

अग्निवीर योजना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और सैन्य अधिकारियों ने शुरुआत से इसे एक नया प्रयोग बताया था। इससे मिले अनुभव के आधार पर योजना का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा।

रेलवे ट्रैक पर विस्फोट करने वालों पर होगी कार्रवाई

श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की घटना की जांच राज्य सरकार के साथ मिलकर की जा रही है। केंद्रीय रेलमंत्री ने कहा कि प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद तय होगा कि जांच में एनआईए को शामिल करना है या नहीं।

साजिश करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जयपुर से उनका रिश्ता है, कभी लोग दामाद तो कभी फूफा बना देते हैं, लेकिन मैं नाराज फूफा नहीं हूं।

यह भी पढ़ें- अग्निवीरों को छह साल बाद नियमित कैडर में मिलेगी जगह, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- Agnipath Yojna: 75 फीसदी अग्निवीर सैनिकों को 2 साल का सेवा विस्तार, अब 6 साल होगा कार्यकाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।