विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agniveer: बड़ी खबर, 75 फीसदी अग्निवीर सैनिकों को 2 साल का एक्सटेंशन, CDS ने किया एलान

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:56 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 03:12 PM (IST)

भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए बड़ी खबर है। 4 साल के बाद अब अग्निवीरों को 2 साल का सेवा ...और पढ़ें

अग्निवीरों को मिला 2 साल सेवा का विस्तार

अग्निवीरों को मिला 2 साल सेवा का विस्तार

HighLights

  1. कैबिनेट ने अग्निवीरों के सेवा विस्तार में लगाई मुहर।

  2. 4 की बजाय अब 6 साल होगा अग्निवीरों का कार्यकाल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर नौकरी कर रहे सैनिकों के लिए बड़ी खबर है। भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन देने का एलान किया है। ऐसे में अब अग्निवीरों का कार्यकाल 4 की बजाय 6 साल का हो जायेगा। कैबिनेट की ओर से इस फैसले को अप्रूव कर दिया गया है।  

दिवाली पर मिला अग्निवीरों को तोहफा

आपको बता दें कि पहले से ही इस पर बैठक चल रही थी। इसके बाद कैबिनेट द्वारा इसको अप्रूव कर दिया गया है और अब दिवाली से पहले अग्निवीरों को सेवा विस्तार का तोहफा मिला है। आपको बता दें कि सरकार की ओर से 25 फीसदी अग्निवीरों को पहले से ही परमानेंट करने की घोषणा की गई थी। 

75% सैनिकों को मिलेगा विस्तार

सीडीएस की ओर से किये गए एलान के अनुसार अग्निवीर पदों पर कार्यरत 75 फीसदी सैनिकों को 2 साल का विस्तार मिलेगा। 25 फीसदी अग्निवीर जो लो प्रोफाइल रहेंगे उनको एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।

नवंबर से पहला बैच हो रहा था सेवा निवृत

इंडियन नेवी का पहला बैच 21 नवंबर को, एयरफोर्स अग्निवीरों का पहला बैच 21 दिसंबर और थल सेना के अग्निवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर को सेवा मुक्त होता। अब 75 फीसदी सैनिकों को 2 साल और नौकरी करने का मौका मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।