विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर केमिकल से भरे ट्रक से टकराई बस, 3 लोगों की मौत; 30 घायल

Published: Tue, 14 Apr 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

मंगलवार को राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक निजी बस और केमिकल से भरे ट्रक की भीषण ...और पढ़ें

राजस्थान के अलवर जिले में एक भीषण सड़क हादसा

राजस्थान के अलवर जिले में एक भीषण सड़क हादसा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को राजस्थान के अलवर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निजी बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए।

घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पिना के पास हुई। यह बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बस ड्राइवर, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि हादसे की असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- BJP विधायक की कार बेगूसराय में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे, पश्चिम बंगाल से पटना लौटते समय हादसा