BJP विधायक की कार बेगूसराय में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे, पश्चिम बंगाल से पटना लौटते समय हादसा
भाजपा विधायक संजय गुप्ता और उनकी पत्नी की कार पटना के जीरो माइल थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पश्चिम ...और पढ़ें

अस्पताल में चल रहा विधायक का उपचार। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कार मंगलवार सुबह जीरोमाइल थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
महज संयोग रहा कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विधायक व उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौट रहे थे पटना
बताया जाता है कि विधायक संजय गुप्ता अपनी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे। वहां विधानसभा चुनाव के लिए वे गए हुआ थे।
आज वे भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने पटना लौट रहे थे। इसी दौरान जीरो माइल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।
सामने से ट्रक ने मारी टक्कर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से विधायक व उनकी पत्नी को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र कुमार अमर मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद दी गई छुट्टी
चिकित्सकों के अनुसार, दोनों को हल्की चोटें आई थीं, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार को राज्य का नया मुखिया चुनने के लिए एनडीए की बैठक होनी है। इसमें सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में रहने के लिए कहा गया।
