यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ajmer: अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीन के साथ बदसलूकी, नजराने के पैसे नहीं दिए तो सिर के बाल व आधी मूंछ काटी
मध्य प्रदेश में हमीदपुरा बुरहारनपुर निवासी सरवर हुसैन ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि 23 सितंबर को ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
- मध्य प्रदेश में हमीदपुरा, बुरहारनपुर का निवासी है पीड़ित।
जागरण संवाददाता, जयपुर: राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मध्य प्रदेश के एक जायरीन के सिर के बाल और आधी मूछ काट दी गई ।
पीड़ित जायरीन का आरोप है कि दरगाह के खादिमों को उसने नजराने के पैसे नहीं दिए थे, इसलिए उन्होंने उसे जेबकतरा बताकर सिर के बाल व आधी मूंछ काट दी। यह घटना शनिवार की है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश में हमीदपुरा, बुरहारनपुर निवासी सरवर हुसैन ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि 23 सितंबर को जियारत करने के लिए दो दोस्तों आसिफ और मनीष के साथ अजमेर आया था। दरगाह में एक खादिम ने नजराने के पैसे मांगे । मैंने मना किया तो खादिम के साथ मौजूद कुछ युवकों ने मारपीट की।
यह भी पढ़ेंः IND vs AUS: भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा, दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से रौंदा
बाल और एक तरफ की मूंछ काट दी। पैसे भी छीन लिए। पुलिस थानाधिकारी जगदीश मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपित सैयद रहमत अली व उसके दो साथियों कासिम व मोहम्मद फेज सलमानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष लोगों की तलाश की जा रही है।