तरनतारन में एकतरफा प्यार का खूनी अंत, जज बनना चाहती थी छात्रा; बहन बोली- 3 महीने से पीछे पड़ा था युवक
तरनतारन के उसमां स्थित पंजाब कॉलेज ऑफ लॉ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। सेकंड सेमेस्टर के छात्र ...और पढ़ें

एकतरफा प्यार का खूनी अंत, छात्रा को गोली मार युवक ने खुद को भी उड़ाया। फाइल फोटो
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। जिला तरनतारन के गांव उसमां स्थित पंजाब कॉलेज ऑफ लॉ में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे कानून की पढ़ाई कर रहे सेकेंड सेमेस्टर के छात्र प्रिंसराज सिंह (19) ने अपनी सहपाठी संदीप कौर (20) को क्लास रूम में ही मामूली तकरार के दौरान गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
अगले ही पल युवक ने खुद को भी गोली मार ली। उसे इलाज लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां हालत काफी गंभीर है। इस घटना में प्रयोग पिस्टल को थाना सरहाली की पुलिस ने कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।
लॉ कॉलेज में पढ़ाई करती थी युवती
विधानसभा हलका पट्टी के कस्बा नौशहरा पन्नूआं निवासी हीरा सिंह की 2023 में मौत हो चुकी है। उनकी सबसे बड़ी बेटी सुमनदीप कौर स्थानीय कचहरी में बतौर वकील प्रैक्टिस करती है। छोटी बेटी संदीप कौर जज बनने का सपना संजोय कर गांव उसमां स्थित पंजाब कॉलेज ऑफ लॉ में कानून की पढ़ाई (सेकेंड सेमेस्टर) कर रही है।
संदीप कौर की बहन सुमनदीप कौर मुताबिक करीब तीन माह से प्रिंसराज सिंह एक तरफा प्यार में उसकी बहन को परेशान करता आ रहा है। जबकि संदीप कौर उसे कई बार हद में रहने की नसीहत दे चुकी थी। एक सप्ताह पूर्व स्वजनों की गैर-मौजूदगी में प्रिंसराज सिंह संदीप के घर विवाह का प्रस्ताव लेकर आया, लेकिन उसे बेरंग लौटा दिया गया।
यह भी पढ़ें- प्रपोज और ना में जवाब... सैनिक पिता के लाइसेंसी पिस्टल से छात्रा को उतारा मौत के घाट; 2 गोली से दहला तरनतारन लॉ कॉलेज
सुबह करीब नौ बजे मारी गोली
सोमवार की सुबह संदीप कौर अपनी सहपाठी के साथ कॉलेज की ऊपरी मंजिल स्थित क्लास रूम में मौजूद थी। वहां प्रिंसराज आया व संदीप के साथ बातें करने लगा। 9:17 बजे उसने अपने कॉलेज बैग से पिस्टल निकाला व पीछे खड़ी संदीप के माथे पर जोड़ते उसे शूट कर दिया।
युवती की हत्या के अगले ही पल आरोपित ने खुद की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली चलाई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर बनी है।
प्रथम जांच में सामने आया कि प्रिंसराज के पिता जगजीत सिंह सेना में तैनात हैं। वह मूल रुप पर गांव लुहार के रहने वाले हैं। करीब चार वर्ष से वह गांव मलिया के खेतों में बने मकान में रहते हैं।
प्रिंसराज के घर में आज ताला लगा नजर आया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सुमनदीप कौर के बयानों पर प्रिंसराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली गई है।
