विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्लास में घुसा, गन निकाली और... पंजाब के तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या का CCTV फुटेज देख कांप जाएगा कलेजा

Published: Mon, 09 Feb 2026 01:59 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Feb 2026 03:07 PM (GMT+05:30)

पंजाब के तरनतारन जिले में एक लॉ कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्र प्रिंस राज ने अपनी सहपाठी संदीप कौर ...और पढ़ें

HighLights

  1. छात्र ने क्लासरूम में सहपाठी छात्रा को गोली मारी

  2. गोली मारने के बाद हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली मारी

  3. शुरुआती जांच में एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया

डिजिटल डेस्क, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में एक लॉ कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्र ने सोमवार को कथित तौर पर एक साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस ने बताया कि प्रिंस राज ने क्लासरूम में संदीप कौर पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

क्लास शुरू होने से पहले आया और मार दी गोली

हालांकि, पुलिस ने कहा कि राज ने कौर को क्यों मारा, इसका पता अभी नहीं चल पाया है, और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों तरनतारन के उस्मा गांव में स्थित लॉ कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्र थे। क्लास शुरू होने से पहले ही राज क्लासरूम में आया और उसने पिस्तौल लोड की और फिर संदीप कौर के सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही संदीप कौर की मौत हो गई।

फिर उसने उसी हथियार से क्लासरूम में खुद को भी गोली मार ली। इस दौरान की CCTV फुटेज भी सामने आई है। शुरुआती जांच में यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के तरनतारन में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया