विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के तरनतारन में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

Published: Mon, 09 Feb 2026 11:59 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:34 PM (GMT+05:30)

तरनतारन के उसमा गांव स्थित एक कॉलेज में एक युवक ने छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

HighLights

  1. तरनतारन कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या

  2. आरोपी युवक ने वारदात के बाद खुदकुशी की

  3. प्रारंभिक जांच में एकतरफा प्रेम का मामला

जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमा स्थित एक कॉलेज में वैलेंटाइन वीक के बीच कॉलेज में दाखिल होकर एक युवक ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने छात्रा की मौत के बा बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी गांव नौशहरा पनुआ के रूप में हुई है। वहीं, आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान प्रिंसराज सिंह, निवासी गांव मलिया के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अभी कक्षाएं शुरू हुई थी। छात्रा अपनी कक्षा में पहुंच थी। तभी युवक आया और उसके सिर पर गोली मार दी। छात्रा की उसी समय सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। इसके तुरंत बाद युवक ने उसी हथियार के साथ खुद पर गोली चला दी। 

घटना की जानकारी परिसर में फैलने के तुरंत बाद ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीमों ने पहुंच शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- लुधियाना-अमृतसर में अपराध के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' का आगाज, डीसीपी के नेतृत्व में शहर के हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी

दोनों कर रहे थे लॉ की पढ़ाई

प्रिंसराज सिंह ने जिस युवती को गोली मारी, वे लॉ की पढ़ाई कर रही थी। इतना ही नहीं, प्रिंसराज खुद भी लॉ का ही स्टूडेंट है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कॉलेज परिसर को खाली करवा लिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पानी की घूंट मौत को दावत, मौलीजागरां में दूषित पेयजल से बच्ची की मौत का दावा, एक और कोमा में पहुंची

पिस्टल को किया रिकवर 

पुलिस ने मौके पर पहुंच हत्या व आत्महत्या में प्रयोग किया गया पिस्टल रिकवर कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी तरन तारन सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर यह मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। हथियार कहां से आया और युवक कॉलेज तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिंगर मनकीरत औलख के गीत ‘असलहा’ पर विवाद; आरोप- गन कल्चर को बढ़ावा दिया, बीजेपी नेता की डीजीपी से शिकायत