विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तरनतारन के सीमावर्ती गांव में फायरिंग, दो की मौत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 01 Apr 2017 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2017 10:01 AM (IST)

तरनतारन के सीमावर्ती गांव बेहडवाल में जमीन विवाद के कारण दो गुट के बीच विवाद में आधी रात को फायरिंग ...और पढ़ें

तरनतारन के सीमावर्ती गांव में फायरिंग, दो की मौत
तरनतारन के सीमावर्ती गांव में फायरिंग, दो की मौत

जेएनएन, तरनतारन। सीमावर्ती क्षेत्र वल्‍टोहा के गांव बेहडवाल में जमीन विवाद के दौरान दो गुट के बीच आधी रात को फायरिंग हुई। इसमें दो लोगाें की मौत है और एक महिला सहित दो व्‍यक्ति घायल हो गई। विवाद में करीब 50 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि दोनों गुटों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद था और कई बार संघर्ष की हालत पैदा हो गई थी। बताया जाता है शुक्रवार को भी दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। शु्क्रवार देर रात फिर दोनों गुटों में विवाद हाे गया औरएक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। दोनों गुटों की आेर से करीब 50 राउंड गोलियां चलीं।

यह भी पढ़ें: दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार

इस गोलीकांड में दो लोगों कुलवंत सिंह और गुरविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। परमजीत कौर नामक महिला और बुध सिंह नामक व्यक्ति  घायल हो गए। घायलाें को इलाज लिए निजी अस्पताल में दखल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि कुलवंत सिंह ने 1992 में ज़मीन खरीद कर उस पर आटा चक्की लगाई थी। इस जमीन को लेकर उसका गांव के ही काला सिंह के साथ विवाद चल था। काला सिंह शुक्रवार देर रात करीब 12 लोगों के साथ वहां आया और कुलवंत से विवाद करने लगा।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर फाजिल्का के जवान की संदिग्ध हालत में मौत

आरोप है कि इसी दाैरान काला सिंह और उसके सा‍थियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद काला सिंह और उसके साथी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बादतरनतारन के एसएसपी हरजीत सिंह भी वहां पहुंचे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। |