विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में त्योहारों से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े 2 लोग चार ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार

By Dharambir Singh MalharEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 01:52 PM (IST)

पंजाब में त्योहारों के दौरान बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। तरनतारन में सीआइए स्टाफ ने पाकिस्तान की ...और पढ़ें

पंजाब में त्योहारों से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम (प्रतीकात्मक फोटो)

पंजाब में त्योहारों से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पंजाब में त्योहारों पर आतंकी साजिश नाकाम की गई

  2. तरनतारन में आईएसआई से जुड़े दो लोग गिरफ्तार

  3. गिरफ्तार आरोपियों से चार हैंड ग्रेनेड बरामद हुए

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। त्योहारों के दिनों में पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब की गई है। सीआइए स्टाफ की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। थाना खालड़ा में केस दर्ज करके इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि यह ग्रेनेड पंजाब को दहलाने लिए उपयोग किए जाने थे।

खुफिया जानकारी के बाद चला अभियान 

सीआइए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह ने आधी रात को दो बजे खुफिया सूचना के आधार पर खेमकरण क्षेत्र से चार ग्रेनेड बरामद किए। जो पाक से ड्रोन के माध्यम से मंगवाए गए थे।

पकड़े गए लोगों की पहचान कृष्ण सिंह पुत्र लाभ सिंह, प्रिंसपाल सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह निवासी गांव धुन के तौर पर हुई है। प्रथम जांच में सामने आया है कि त्योहारों के दिनों में पंजाब को दहलाने लिए पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा विदेश बैठे गैंग्सटरों को टारगेट दिए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पकड़े गए लोगों का संबंध किस आतंकी संगठन से है, यह पता लगाया जाना अभी बाकी है। इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह को मिली सूचना के आधार पर थाना खालड़ा प्रभारी दिलबाग सिंह को साथ लेकर पहले कृष्ण सिंह को गिरफ्तार किया गया। बाद में चार ग्रेनेड बरामद करके प्रिंसपाल सिंह को काबू किया गया।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में ASI पर हमले की तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी, पंजाब पुलिस कर्मियों को फिर दी निशाना बनाने की धमकी

यह भी पढ़ें- अबोहर के मलोट रोड पर बाइक-ट्रक की भीषण टक्कर, 28 वर्षीय युवक की मौत; बुझ गया मां-बाप का इकलौता चिराग