विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अबोहर के मलोट रोड पर बाइक-ट्रक की भीषण टक्कर, 28 वर्षीय युवक की मौत; बुझ गया मां-बाप का इकलौता चिराग

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:33 PM (IST)

अबोहर के मलोट रोड पर सड़क हादसे में 28 वर्षीय विपिन कुमार की ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अबोहर में बाइक-ट्रक टक्कर से 28 वर्षीय विपिन की मौत

  2. विपिन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और बहन का भाई था

  3. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

संवाद सहयोगी, अबोहर। पंजाब के अबोहर के गांव सुखचैन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन हर किसी का दिल पसीज गया है। 28 वर्षीय युवक की जो बाइक पर सवार था की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये हादसा मंगलवार सुबह हुआ।

करीब चार किलोमीटर दूर मलोट रोड पर बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और बहन का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मौके से फरार हो गया ट्रक ड्राइवर

मिली जानकारी के अनुसार विपिन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर गांव सुखचैन से मलोट की ओर जा रहा था। गांव से करीब चार किलोमीटर आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

Untitled design (22)

टक्कर के बाद विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही सीतो चौकी प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

शव का होगा पोस्टमार्टम

वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को अबोहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घर के इकलौते चिराग की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में ASI पर हमले की तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी, पंजाब पुलिस कर्मियों को फिर दी निशाना बनाने की धमकी