विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला को अगवा कर अहमदाबाद में बनाया बंधक, 4 माह तक करता रहा दुष्कर्म

By Ankit KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Sep 2017 06:46 PM (IST)

युवक महिला का अपहरण कर उसे गुजरात ले गया था। वहां उसने चार माह तक उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म करता रहा।

महिला को अगवा कर अहमदाबाद में बनाया बंधक, 4 माह तक करता रहा दुष्कर्म
महिला को अगवा कर अहमदाबाद में बनाया बंधक, 4 माह तक करता रहा दुष्कर्म

जेएनएन, तरनतारन। विधान सभा हलका खंडूर साहिब के गांव झंडेर निवासी महिला को इसी गांव के युवक ने अगवा कर लिया। आरोपी युवक महिला को अहमदाबाद ले गया। जहां पर उसे बंधक बना उसे चार माह तक दुष्कर्म का शिकार बनाया।

महिला का पति ट्रक चालक है। जो यमुनानगर में रहता है। 11 मई 2017 को महिला ईंट भट्ठे के पास से गुजर रही थी कि इसी गांव का युवक हरप्रीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह उसे मिला। महिला को युवक ने जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। फिर उसे बस से अहमादाबाद ले गया।

यह भी पढ़ें: कुर्सी पर हाथ से फिसली राइफल, गोली चलने से हेड कांस्टेबल की मौत

वहां पर उसने किराये के कमरे पर महिला को बंधक बनाकर 4 माह तक दुष्कर्म का शिकार बनाया जाता रहा। पीड़िता 16 सितंबर को किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर गांव लौटी। इसके बारे में उसने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पीडिता ने एसएसपी दर्शन सिंह मान को शिकायत दी।

थाना सदर तरनतारन में वीरवार की शाम को आरोपी हरप्रीत सिंह हैपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वूमैन सेल श्री गोइंदवाल साहिब की इंचार्ज रणजीत कौर ने बताया कि महिला का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर टेंट लगाकर बैठे किसान, रेलसेवा बुरी तरह प्रभावित