विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तरनतारन में दीवार तोड़ ATM में घुसे नकाबपोश, 35 मिनट करते रहे कोशिश; नहीं मिली सफलता तो खाली हाथ लौटे

Published: Fri, 18 Sep 2026 02:07 PM (IST)

खडूर साहिब में दो नकाबपोश बदमाशों ने दीवार में सेंध लगाकर बैंक का एटीएम मशीन तोड़ दिया। हालांकि कैश बॉक्स ...और पढ़ें

HighLights

  1. तरनतारन में नकाबपोशों ने एटीएम लूटने का प्रयास किया।

  2. दीवार तोड़कर घुसे, 35 मिनट तक मशीन तोड़ने की कोशिश की।

  3. कैश बॉक्स सुरक्षित रहा, चोर खाली हाथ लौट गए।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन के कस्बा खडूर साहिब के नागोके रोड स्थित एक सरकारी बैंक के एटीएम को निशाना बनाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। काले कपड़ों में पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले बैंक के एटीएम केबिन की दीवार में बड़ी सेंध लगाई और फिर उसी रास्ते से अंदर प्रवेश कर गए।

अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने एटीएम मशीन को पूरी तरह से तोड़ दिया। हालांकि, चोरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मशीन के अंदर मौजूद कैश बॉक्स पूरी तरह सुरक्षित रहा, जिससे बैंक का लाखों रुपये का कैश चोरी होने से बच गया।

यह भी पढ़ें- फेस्टिवल सीजन पर पंजाब के कर्मचारियों को राहत, डीए बढ़कर हुआ 50 प्रतिशत, आदेश जारी

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार, काले रंग के कपड़े पहने दो नकाबपोश युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पहुंचे थे। उनके चेहरे भी काले कपड़े से ढके हुए थे। बदमाशों ने करीब 35 मिनट तक लगातार मशक्कत करके पहले तो दीवार में सेंध लगाई और फिर केबिन में दाखिल होकर एटीएम मशीन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। यह पूरी घटना केबिन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें- अगले महीने आ सकती है पीएफ से पेंशन लेने वालों के लिए अच्छी खबर, अक्टूबर में सरकार की बैठक पर टिकी निगाहें

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। बैंक के शाखा प्रबंधक की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी एएसआइ प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उधर, जिले के एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर पुलिस की एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो विभिन्न पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढ़ें- 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का आगाज, 50 पीड़ित परिवारों से मिलेंगे नितिन नवीन; पठानकोट पहुंचे भाजपा अध्यक्ष