अगले महीने आ सकती है पीएफ से पेंशन लेने वालों के लिए अच्छी खबर, अक्टूबर में सरकार की बैठक पर टिकी निगाहें
पीएफ से पेंशन पाने वाले कर्मचारियों के लिए अगले महीने अच्छी खबर आ सकती है। न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 7500 रुपये ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पेंशन वृद्धि को लेकर सरकार-मजदूर संघ की बैठक अक्टूबर में।
न्यूनतम 7500 रुपये पेंशन और महंगाई भत्ता देने की मांग।
आयुष्मान भारत योजना में स्वास्थ्य बीमा भी शामिल करने की अपील।
राजेश त्रिपाठी, मोगा। भविष्य निधि से पेंशन लेने वाले निजी संस्थाओं के पूर्वकर्मचारियों की पेंशन में वृद्धि की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ और केंद्र सरकार के बीच अगले महीने बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में पेंशन में वृद्धि को लेकर चर्चा की जाएगी।
भारतीय मजदूर संघ पंजाब के संगठन मंत्री निरंजन सिंह ने शुक्रवार को मोगा में बताया भारतीय मजदूर संघ ने इस मामले में न्यूनतम पेंशन 7500 और महंगाई भत्ता अतिरिक्त देने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी है।
उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता मिलने के बाद किसी भी कर्मचारी परिवार को 10 से 12000 के बीच पेंशन मिलने लगेगी। जो उनके परिवार चलाने के लिए पर्याप्त राशि मानी जा सकती है। इसके अलावा सभी पेंशन धारकों को आयुष्मान भारत योजना में स्वास्थ्य बीमा देने की भी मांग शामिल की गई है।
यह भी पढ़ें- 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का आगाज, 50 पीड़ित परिवारों से मिलेंगे नितिन नवीन; पठानकोट पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
बैठक में पेंशन वृद्धि को लेकर चर्चा
इस संबंध में केंद्रीय श्रम मंत्री के साथ अक्टूबर महीने के मध्य में बैठक प्रस्तावित है और इस बैठक पर पेंशन में वृद्धि को लेकर ही चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की मांग को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने भविष्य निधि कटौती की सीमा 15000 से बढ़कर 25000 की है इसके लिए हमने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।
यह भी पढ़ें- फाजिल्का के स्कूलों को धमकी, एहतियातन बच्चों को की छुट्टी; पुलिस और एंटी-सबोटाज टीम ने शुरू की जांच
अभी है एक हजार रुपए न्यूनतम पेंशन
नियमों के अनुसार अभी किसी भी कर्मचारी को पेंशन से न्यूनतम 1000 रुपए प्रति माह पेंशन दी जाती है।पेंशन पाने के लिए कम से कम 10 वर्ष की निरंतर सेवा आवश्यक है। पेंशन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु 58 वर्ष है (50 वर्ष की आयु के बाद अर्ली पेंशन ली जा सकती है, लेकिन राशि कम होकर मिलती है)।
