विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फाजिल्का के स्कूलों को धमकी, एहतियातन बच्चों को की छुट्‌टी; पुलिस और एंटी-सबोटाज टीम ने शुरू की जांच

Published: Fri, 18 Sep 2026 12:45 PM (IST)

फाजिल्का के कई स्कूलों में शुक्रवार को धमकी भरा मैसेज मिलने से अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने एहतियातन छुट्टी कर ...और पढ़ें

स्कूल में जांच करते हुए पुलिस टीमें।

स्कूल में जांच करते हुए पुलिस टीमें।

HighLights

  1. फाजिल्का के स्कूलों को ऑनलाइन धमकी भरे मैसेज मिले।

  2. एहतियातन छुट्टी कर बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

  3. पुलिस और एंटी-सबोटाज टीम जांच में जुटी, तलाशी जारी।

जागरण संवाददाता, फाजिल्का। सीमावर्ती जिले फाजिल्का में शुक्रवार की सुबह उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब कई प्रमुख स्कूलों में ऑनलाइन धमकी भरे मैसेज पहुंचे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने बिना कोई जोखिम उठाए तुरंत कई स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी और सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर भिजवा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमें, बम निरोधक दस्ता और एंटी-सबोटाज टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को अपने घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- फिर थमेंगे पंजाब रोडवेज के पहिए! आज चंडीगढ़ में कर्मचारियों की बैठक, हो सकता है बड़ा एलान

दो दिन पहले भी जलालाबाद में मिली थी धमकी

गौरतलब है कि महज दो दिन पहले भी जलालाबाद इलाके के कई निजी और सरकारी स्कूलों को ईमेल के जरिए इसी तरह की धमकी दी गई थी। उस दौरान भी पुलिस-प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए परिसरों को तुरंत खाली करवाया था और सुरक्षा बलों से पूरी जांच करवाई थी। हालांकि, विस्तृत तलाशी के बाद वहां कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली थी और उसे अफवाह या फर्जी संदेश माना गया था।

यह भी पढ़ें- 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मैच! पाकिस्तान ने मांगा न्यूट्रल वेन्यू तो इंडिया ने दे दिया करारा जवाब

साइबर टीम जुटा रही है सुराग

पुलिस विभाग की साइबर टीम अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि यह ईमेल अथवा मैसेज किस आईपी एड्रेस से भेजा गया है। अधिकारियों का मानना है कि शरारती तत्वों द्वारा क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल पैदा करने के इरादे से यह करतूत की गई हो सकती है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें और घबराएं नहीं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सुरक्षा जांच प्रक्रिया पूरी होने तक सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इस हरकत के पीछे शामिल दोषियों को जल्द ही ट्रेस कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पठानकोट से भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का आगाज, 50 पीड़ित परिवारों से मिलेंगे नितिन नवीन