विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी मायके गई तो पति ने पड़ोसी युवती से रचा दी शादी, जांच के बाद फंसा जाल में

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 28 Nov 2017 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 07:18 PM (IST)

पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका से शादी रचा ली। पुलिस ने मामले ...और पढ़ें

पत्नी मायके गई तो पति ने पड़ोसी युवती से रचा दी शादी, जांच के बाद फंसा जाल में
पत्नी मायके गई तो पति ने पड़ोसी युवती से रचा दी शादी, जांच के बाद फंसा जाल में

जेएनएन, तरनतारन। पत्नी इधर-उधर चली जाती तो पति पड़ोसन पर डोरे डालने लग जाता। धीरे-धीरे पड़ोसन युवती भी उसके जाल में फंस गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। इसके बाद पति पत्नी से झगड़ा करने लगा। पत्नी के मायके जाने पर उसके पड़ोसन से शादी रचा ली। महिला ने अब पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

नूरदी अड्डा स्थित गली डॉ. सुखदेव सिंह लौहुका वाली निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में अमृतसर निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा है। लेकिन, फिर कुछ समय बाद उसे पता चला कि पति पड़ोस में रहने वाली युवती से इश्क लड़ा रहा है। उसने इसका विरोध किया तो पति उल्टा उसे डांटने लगा।

यह भी पढ़ेंः युवती से गैंगरेप के आरोपी ने जेल में खिड़की का कांच तोड़ पेट में घुसाया

महिला के मुताबिक इसके बाद पति ने उसको तंग करना शुरू कर दिया और मायके से और दहेज लाने का दबाव डालने लगा। इससे तंग आकर वह अपने मायके आ गई। इसके बाद उसके पति ने बिना उसे तलाक दिए पड़ोसी युवती से शादी रचा दी। महिला ने अप्रैल 2017 में मामले की शिकायत एडीजीपी को दी। जांच के बाद आरोपी व युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः बिग बॉस में दोस्तों के 'धोखे' की शिकार हुई सपना